मुंबई में 'दुल्हन' की तरह सजा परिणीति का घर, कल तक मिल सकती है खुशखबरी
<p>लंबे समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब 13 मई को दोनों की दिल्ली में सगाई होने जा रही है। इससे पहले मुंबई में होने वाली दुल्हन परिणीति का मुंबई में घर सजा दिया गया।</p>
13 मई को परिणीति-राघव की सगाई
सूत्रों के मुताबिक, 13 मई को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इंगेजमेंट में करीब 150 लोग शामिल होंगे। जिसमें कपल के परिवार वाले और उनके करीबी दोस्तों को इनवाइट किया गया है। समारोह में राजनीतिक और फिल्म इंडस्ट्री के कई सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है।
सजे हुए घर का वीडियो वायरल
सगाई से पहले मुंबई में सजा घर हालांकि सगाई से पहले परिणीति चोपड़ा के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मुंबई में परिणीति का घर लाइट से सजा हुआ नजर आ रहा है। लेकिन इस दौरान उनके परिवार का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था। घर को काफी अच्छे से डेकोरेट किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा ने सगाई के लिए अपना आउटफिट फाइनल कर लिया है। कहा जा रहा कि एक्ट्रेस की ड्रेस मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई है। बीते कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस को कई बार मनीष के घर के बाहर स्पॉट किया गया। खैर कपल की शादी की डेट अभी तक फिक्स नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि दोनों इस साल अक्टूबर के महीने में शादी करेंगे। हालांकि इसको लेकर अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान दर्ज नहीं किया गया।
What's Your Reaction?