200 किलो का महलनुमा केक बना पुणे की इस केक आर्टिस्ट ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड , केक के बारे में जानकार रह जायेंगे दंग

<p>पुणे की प्रसिद्ध केक आर्टिस्ट प्राची धबल ने 200 किलो का वीगन रॉयल आइसिंग केक बनाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।</p> <p>&nbsp;</p>

200 किलो का महलनुमा केक बना पुणे की इस केक आर्टिस्ट ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड , केक के बारे में जानकार रह जायेंगे दंग
12-05-2023 - 03:18 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

10.1' x 3.8' x 4.7' फीट के केक का वजन 200 किलो ..!
पुणे की 37 वर्षीय केक आर्टिस्ट प्राची धबल देब की ओर से तैयार किए गए इस शानदार 200 किलो के वीगन रॉयल आइसिंग केक को लंदन स्थित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली है। 10 फीट और 1 इंच की लंबाई और 4 फीट और 7 इंच की ऊंचाई के साथ, इस केक की चौड़ाई 3 फीट और 8 इंच है। 

रिकॉर्ड बनने के बाद ऑफिशल स्टेटमेंट 
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल रिकॉर्ड की घोषणा करते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने अपने बयान में कहा, "उन्होंने शाही दिखने वाले, लग्जरी केक बनाने की कला में महारत हासिल कर ली है, जो दिखने में शानदार और स्वाद में लाजवाब हैं।"

तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड 
विजेता प्राची धबल देब ने इस उपलब्धि पर कहा कि वह आने वाले समय में वह इससे भी बड़े और अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेंगी।  बता दें कि यह प्राची का सबसे बड़ा वेगन रॉयल आइसिंग हैंडपाइप स्ट्रक्चर बनाने का तीसरा विश्व रिकॉर्ड है, जो भारतीय वास्तुकला की तर्ज पर बना केक का महल है। उन्होंने 2022 से अपना ही एक रिकॉर्ड तोड़ा है। 

भारतीय वास्तुकला और कुकिंग के शौक का परिणाम 
अपनी उपलब्धि पर प्राची ने कहा कि "मैं हमारे सुंदर वास्तुकला को समर्पित कुछ बनाना चाहता थी। हमारे पास चारों ओर इतनी सुंदरता है। मैंने बहुत सारे भारतीय वास्तुकला-आधारित केक बनाए हैं, जो आकार में इतने बड़े नहीं थे। इसलिए मेरी हमेशा एक महल बनाने की इच्छा थी।प्राची धबल देब को इस नए रिकॉर्ड के लिए सोशल मीडिया से लेकर हर जगह सराहना मिल रही है। प्राची की इस मेहनत ने एक बार फिर समाज और देश के मान को बढ़ाया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।