गोविंदा-अनिल कपूर की वो हीरोइन, जिसका मोटापा बना कॅरिअर का दुश्मन

<p>90 के दशक वो खूबसूरत एक्ट्रेस जिन्होंने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया। गोविंदा, अनिल कपूर संग तो उनकी हिट फिल्मों को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। लेकिन मोटापे के कारण उन्हें काफी रिजेक्शन झेलना पड़ा। फिल्मों के अलावा उन्होंने सालों बाद टीवी पर भी काम किया। लेकिन एक वक्त बाद वह अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं।</p>

गोविंदा-अनिल कपूर की वो हीरोइन, जिसका मोटापा बना कॅरिअर का दुश्मन
05-02-2024 - 09:35 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

गोविंदा की वो हीरोइन जिसने अपने दौर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया जिन्हें काफी पसंद किया गया था। अपने दौर में वह लोगों की फेवरेट रहीं। लेकिन अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं। गोविंदा ही नहीं इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन संग भी काम किया है। अपने करियर में इस एक्ट्रेस ने एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में दी हैं।
इंडस्ट्री की वो जानी मानी एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि शिल्पा शिरोडकर हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 1989 में रमेश सिप्पी की फिल्म भ्रष्टाचार से की थी। इस फिल्म में वह मिथुन चक्रवर्ती और रेखा के साथ काम करती नजर आई थीं। पहली फिल्म में काम करने के बाद ही उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली थी। 
शिल्पा ने साल 1990 में अनिल कपूर के साथ फिल्म श्किशन कन्हैयाश् में काम किया था। इस फिल्म में वह अनिल कपूर की पत्नी के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म में निभाया उनका आदर्श बहू वाला किरदार लोगों ने काफी पसंद किया था। अपने करियर में शिल्पा ने अनिल कपूर के अलावा भी कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। 
साल 1993 में आई गोविंदा और चंकी पांडे की फिल्म ‘आंखें’ को तो लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में शिल्पा ने चंद्रमुखी का रोल प्ले किया था। शिल्पा शिरोडकर इस फिल्म में गोविंदा के अपोजिट नजर आई थीं। फिल्म में गोविंदा और शिल्पा की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। 
शिल्पा शिरोडकर ने अपने एक दशक से ज्यादा के एक्टिंग करियर में कई फिल्मों में काम किया, इनमें त्रिनेत्र (1991), हम (1991), खुदा गवाह (1992), आंखें (1993), ‘पहचान’ (1993), ‘गोपी किशन’ (1994), बेवफा सनम (1995, मृत्युदंड (1997) जैसी फिल्में शामिल हैं। करियर के पीक पर शिल्पा शिरोडकर ने शादी कर ली और शादी के बाद शिल्पा ने बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। वह आखिरी बार गज गामिनी फिल्म में नजर आई थीं, जो आज से 22 साल पहले यानी साल 2000 में रिलीज हुई थी।
शिल्पा शिरोडकर ने अपने करियर में रिजेक्शन भी काफी झेला है। फिल्म दिल से का पॉपुलर गाना छैयां छैयां भी पहले उन्हें ही ऑफर किया गया था, लेकिन फराह खान ने उन्हें सिर्फ इसलिए रिजेक्ट कर दिया था। क्योंकि वह इस गाने में किसी पतली लड़की को लेना चाहती थीं, तब ये गाना मलाइका अरोड़ा को ऑफर हुआ था। 
फिल्मों से दूरी बनाने के 15 साल बाद शिल्पा शिरोडकर ने साल 2013 में टीवी सीरियल एक मुट्ठी आसमान से फिर से कमबैक किया। इस शो को और इस शो में उनके किरदार को भी काफी पसंद किया गाय। लेकिन इस शो के बाद भी शिल्पा कहीं नजर नहीं आईं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।