बीपीएल और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को राजस्थान में 1 अप्रेल से 500 रुपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर
<p><em> राजस्थान ये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मालाखेड़ा ने हुई महासभा में घोषणा की है कि राजस्थान कि बीपीएल व उज्ज्वला योजना से जुड़ी जनता को गैस सिलेंडर 1 अप्रेल 2023 से 1056 रुपये के स्थान पर मात्र 500 रुपये ने दिया जाएगा।</em></p>
केंद्र सरकार पर साधा निशाना
अशोक गहलोत की सरकार ने बजट पेश करने से पहले गरीबों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई की मार से आमजन त्रस्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के नाम पर नाटक किया था। गैस सिलेंडर 1036 रुपये का मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगले महीने बजट पेश करुंगा। उन्होंने कहा कि हम इस दायरे में आने वाले लोगों की स्टडी करवा रहे हैं। लेकिन, मैं घोषणा करता हूं कि एक अप्रैल से बीपीएल और उज्जवला योजना में आने वाले परिवारों को 500 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से देंगे। इस समय इस सिलेंडर की कीमत करीब 1040 रुपये है।
घोषणा के समय मंच पर भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड्गे, पार्टी प्रभारी,सचिन पायलट आदि उपस्थित थे।
What's Your Reaction?