पुतिन के 'इंसानी मेंढक' ने  उड़ाई 'यूरोप की लाइफलाइन'?

<p><em><strong>नॉर्ड स्ट्रीम को &#39;यूरोप की लाइफलाइन&#39; कहा जाता है जिससे गैस की सप्लाई बाधित होने पर यूरोप के लिए आगामी सर्दियां बेहद खतरनाक हो सकती हैं। माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे रूस के &#39;फ्रॉगमैन&#39; स्पेशल फोर्सेस कमांडो हो सकते हैं जो रूस की नौसेना और पुतिन के जासूस के रूप में काम करते हैं।</strong></em></p>

पुतिन के 'इंसानी मेंढक' ने  उड़ाई 'यूरोप की लाइफलाइन'?
04-10-2022 - 12:52 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रूस से यूरोप जाने वाली प्राकृतिक गैस की पाइपलाइन नॉर्ड स्ट्रीम पिछले दिनों बाल्टिक सागर में क्षतिग्रस्त हो गई। नॉर्ड स्ट्रीम पर हमले के प्रमुख संदिग्धों में से एक रूस की स्पेशल फोर्सेस हैं। यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और यूरोप के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि यूरोप के साथ एनर्जी वॉर को जारी रखने के प्रयास में व्लादिमीर पुतिन ने प्रमुख गैस पाइपलाइन पर हमला करवाया है। नॉर्ड स्ट्रीम को 'यूरोप की लाइफलाइन' कहा जाता है जिससे गैस की सप्लाई बाधित होने पर यूरोप के लिए आगामी सर्दियां बेहद खतरनाक हो सकती हैं। माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे रूस के 'फ्रॉगमैन' स्पेशल फोर्सेस कमांडो हो सकते हैं जो रूस की नौसेना और पुतिन के जासूस के रूप में काम करते हैं। 
यूरोप का दावा है कि नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन के साथ छेड़छाड़ हुई है। यूक्रेन और पोलैंड ने इसका संदेह रूप पर जताया है। माना जाता है कि पुतिन के फ्रॉगमैन कमांडो GUGIनौसैनिक इकाई के लिए काम करते हैं, जो गहरे पानी में रिसर्च करती है। इसे एक जासूसी विभाग भी माना जाता है जो पानी के नीचे ऑपरेशन में माहिर है, जिसमें गहरे पानी में पाइपलाइन पर हमला जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं।
प्रशिक्षित डॉल्फिन भी शस्त्रागार में शामिल
आशंका जताई जा रही है कि रूस ने पाइपलाइन पर हमले के लिए गोताखोरों या ड्रोन सबमरीन का इस्तेमाल किया होगा जिससे नॉर्ड स्ट्रीम 1 में दो और नॉर्ड स्ट्रीम 2 में एक छेद हो गया। रूस के ये कमांडो बेहद अच्छी तरह हथियारबंद, उच्च प्रशिक्षित और बेहद खतरनाक होते हैं। इन्हें 'फ्रॉगमैन' कहा जाता है जो काले रंग का स्विम सूट पहनते हैं। इनके पास अंडरवाटर गन होती हैं जिनसे ये गहरे पानी में स्पेशल ऑपरेशन को अंजाम देते हैं। यूनिट में शामिल कमांडो जासूसी और हमले, दोनों तरह के मिशन के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। इन स्पेशल फोर्सेस के पास छोटी पनडुब्बियां, मानवयुक्त टॉरपीडो, स्पेशल हथियार, स्पीड बोट और यहां तक कि प्रशिक्षित डॉल्फिन भी होती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।