Pakistan News : और बनो आतंकियों के आका ! टीटीपी का पाकिस्तान के विरुद्ध एलान-ए-जंग
<p><strong>Pakistan News : TTP</strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
अपने कमांडर उमर खालिद खुरासानी की हत्या से बुरी तरह बिफरे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ एलान-ए-जंग कर दिया है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सक्रिय टीटीपी ने बताया है कि शांति वार्ता के बीच पाकिस्तान के हमले में चार लोग मारे गए हैं। इसके बाद इस आतंकी संगठन ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ फिर से हमले शुरू करने का एलान किया है। मंगलवार, 9 अगस्त को ही वजीरिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में पाकिस्तानी सेना के चार जवान मारे गए हैं। टीटीपी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि हम तथाकथित डूरंड लाइन के दोनों ओर इस्लामिक अमीरात की स्थापना करेंगे।
तालिबान के धड़े हक्कानी नेटवर्क की मध्यस्थता में टीटीपी और पाकिस्तानी सरकार के बीच काबुल में शांति वार्ता चल रही है। इस बीच पाकिस्तानी सेना के हमले की पुष्टि करते हुए टीटीपी का कहना है पाकिस्तानी सेना के हमले में उसके एक और कमांडर उकाबी बजौरी की मौत भी हुई है।
कौन है टीटीपी
टीटीपी पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर सक्रिय आतंकवादी संगठन है। इस समूह को पाकिस्तानी तालिबान के नाम से भी जाना जाता है। इस समूह को कई सशस्त्र आतंकवादी संगठनों को मिलाकर बनाया गया था।
What's Your Reaction?