Fifa World Cup 2022 : फीफा में उलटफेर...अब 4 बार का विश्च चैंपियन Germany Japan से हारा
<p><em><strong>इस विश्च कप में यह दूसरा बड़ा उलटफेर है। मंगलवार को Saudi Arab ने 2 बार की वल्र्ड चैंपियन अर्जेंटीना को 2-1 से हराया था।</strong></em></p>
4 बार की विश्च चैंपियन टीम Germany को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप स्टेज में उलटफेर का सामना करना पड़ा। उन्हें ग्रुप मैच में Japan ने 2-1 से हरा दिया। पहले हाफ में पेनल्टी से गोल करने के बाद Germany मजबूत स्थिति में था, लेकिन दूसरे हाफ में Japan ने वापसी की और 8 मिनट में 2 गोल दागकर मैच 2-1 से जीत लिया। इस विश्च कप में यह दूसरा बड़ा उलटफेर है। मंगलवार को Saudi Arab ने 2 बार की वल्र्ड चैंपियन Argentina को 2-1 से हराया था।
टाकुमो असानो का डिसाइडर
33वें मिनट में Germany के एल्काय गुडोअन ने पेनाल्टी किक पर गोल किया। पहले हाफ में स्कोर लाइन 1-0 रही, लेकिन Japan ने सेकेंड हाफ में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने अटैकिंग गेम दिखाते हुए 75वें मिनट में गोल दागा। रित्सु डोआन के इस गोल के बाद भी Japan ने अटैक नहीं छोड़ा। टाकुमा असानो ने 83वें मिनट में डिसाइडिंग गोल दागा। मैच में इसके बाद कोई और गोल नहीं हुआ। इस तरह Japan ने 4 बार की विश्च चैंपियन Germany को हराकर बड़ा उलटफेर किया। हालांकि, फिलहाल इस विश्च कप में इस हार से Germany का सफर खत्म नहीं होगा।
What's Your Reaction?