ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप टीम के रोहित कप्तान, बुमराह और हर्षल की वापसी, धवन बाहर, शमी स्टैंडबाय खिलाड़ी
बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल इन इंडिया यानी बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर शुरू होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ही रहेंगे। वे पहली बार किसी भी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान होंगे। टीम में जसप्रीत बुमराह को जहां शामिल किया गया है, वहीं मोहम्मद शमी को स्टैंडबाय खिलाड़ियों में रखा गया है। शिखर धवन टीम से बाहर हो गये हैं।
एशिया कप में पाकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद भारत के पास मौका होगा, इस हार का बदला लेने का। दोनों टीमों के बीच 23 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा और यह दोनों टीमों का इस विश्वकप के लिए पहला ही मुकाबला होगा।
टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर को स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है।
इसी तरह दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली टी-20 मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम के कप्तान भी रोहित शर्मा होंगे। उनके अलावा केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है।
बीसीसीआई ने यह भी घोषणा की है कि हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैचों की श्रृंखला के दौरान कंडीशनिंग से संबंधित काम के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) को रिपोर्ट करेंगे।
What's Your Reaction?