आज दुनिया की आबादी 8 अरब के पार हो जाएगी, जल्दी ही भारत जनसंख्या के मामले होगा पहले नंबर पर

<p><em><strong>यूनाइटेड नेशंस यानी संयुक्त राष्ट्र का अनुमान मानें तो आज 15 नवंबर को दुनिया की जनसंख्या आठ अरब को पार कर जाएगी।</strong></em></p>

आज दुनिया की आबादी 8 अरब के पार हो जाएगी, जल्दी ही भारत जनसंख्या के मामले होगा पहले नंबर पर
15-11-2022 - 08:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत 2023 में दुनिया का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश हो जाएगा और यह इस मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर जारी संयुक्त राष्ट्र विश्व जनसंख्या संभावना 2022 के आंकड़ों का यह खुलासा किया गया था। इसी रिपोर्ट के अनुसार 15 नवंबर को दुनिया की जनसंख्या 8 अरब हो जाने की संभावना व्यक्त की गयी थी। अब 15 नवंबर के आते ही इस पर चर्चा शुरू हो गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक जनसंख्या में अनुमानित आधी से अधिक वृद्धि सिर्फ आठ देशों में केंद्रित होगी. इन देशों में कांगो, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया शामिल हैं। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र के सबसे हालिया अनुमानों के अनुसार, दुनिया की जनसंख्या 2030 में लगभग 8.5 अरब, 2050 में 9.7 अरब और फिर 2080 के दौरान लगभग 10.4 अरब तक हो सकती है और 2100 तक इस स्तर पर बने रहने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।