केरल में एक किमी हाइवे बनाने में लग रहे 100 करोड़...गडकरी ने बताया क्यों
<p><em><strong>विकास बनाम विस्थापन का मुद्दा गुरुवार को संसद में खूब गूंजा। मुल्क में हाईवे बनाने में आ रही बाधाओं में भूमि अधिग्रहण सबसे प्रमुख है। </strong></em></p>
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 15 दिसंबर को संसद में भूमि अधिग्रहण कानून की मुश्किलों और सीमाओं पर खुलकर बात रखी। गडकरी ने एक उदाहरण देते हुए बताया- “केरल में हम हाइवे बना रहे हैं। आपको मालूम है कि एक किमी सड़क पर कितना खर्च आ रहा है? 100 करोड़ रुपये। पहले केरल के सीएम ने कहा था मदद करेंगे लेकिन बाद में उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि व्यवस्था बन नहीं पा रही है।” गडकरी बोले कि किसी भी स्टेकहोल्डर का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
What's Your Reaction?