गले में रुद्राक्ष, शंकराचार्य की जन्मभूमि में कुछ ऐसे नजर आए पीएम मोदी
पूरी बाजू की शर्ट, पारंपरिक लुंगी, अंगवस्त्रम् और ऊपर से गले में रुद्राक्ष की माला, केरल के एर्णाकुलम जिले में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली कलाडी गांव पहुंचे तो उनकी वेशभूषा अनूठी थी। पीएम जहां भी जाते हैं वहां की संस्कृति और लोक परंपराओं का पूरा ख्याल रखते हैं। दरअसल मोदी गुरुवार, 1 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे। यहां उन्होंने आदि शंकर जन्म भूमि क्षेत्रम में प्रार्थना की। इस दौरान मोदी ने खासतौर पर रुद्राक्ष की माला पहन रखी थी। यह केरल में पहला मौका है जब प्रधानमंत्री इस अंदाज में दिखे। इससे पहले पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर परिसर में आदि शंकर के फिर से बनाई गई समाधि स्थल पर उनकी 12 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था। उस दौरान भी उन्हें रुद्राक्ष पहने देखा गया था।
क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आदि शंकर की धरोहर को श्री नारायण गुरु, चट्टम्पी स्वामीकल और अय्यंकाली जैसे कई संत और समाज सुधारक केरल से बाहर ले गए। आदि शंकर अपने ‘अद्वैत’ दर्शन को लेकर जाने जाते हैं। प्रधानमंत्री आदि शंकर की जन्म स्थली पर गए। यह स्थान पेरियार नदी के तट पर स्थित है।
What's Your Reaction?