यूक्रेन के साथ युद्ध छोड़ भूमध्य सागर पहुंची क्रूज मिसाइल से लैस रूस की सबसे ताकतवर पनडुब्बी
यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने अपनी महाशक्तिशाली पनडुब्बी सेवेरोडविंस्क को भूमध्य सागर में तैनात कर दिया है। सेवेरोडविंस्क पनडुब्बी महाविनाशक क्रूज मिसाइलों से लैस है। इस पनडुब्बी पर 40 कैलिबर क्रूज मिसाइलें तैनात हैं, जो 1500 से 2000 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती हैं। रूसी नौसेना की यह पनडुब्बी इटली के तट से दूर नाटो देशों के प्रवेश द्वार पर खड़ी है। ऐसे में नाटो देशों के लिए यूक्रेन युद्ध से ज्यादा अपनी समुद्री सीमा की रखवाली करने की चिंता बढ़ गई है। सेवेरोडविंस्क पनडुब्बी परमाणु शक्ति संचालित है। ऐसे में इसे खाने-पीने की चीजों के अलावा किसी भी दूसरे काम से सतह पर आने की जरूरत नहीं है। यही कारण है कि नाटो देश इस पनडुब्बी की लाइव लोकेशन जानने को लेकर बेचैन हैं। उन्हें डर है कि रूस की यह पनडुब्बी उनके समुद्री सीमा के अंदर घुसपैठ कर रेकी मिशन को अंजाम दे सकती है। इससे इन देशों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है।
ओपन सोर्स इंटेलिजेंस से पता चलता है कि रूस ने भूमध्य सागर में पनडुब्बी को तैनात किया है। यह पोत रूस की सबसे शक्तिशाली पनडुब्बी- सेवेरोडविंस्क हो सकती है। सेवेरोडविंस्क 1,600 मील की रेंज के साथ 40 कैलिबर लैंड-अटैक क्रूज मिसाइलों को ले जा सकती है। इतना ही नहीं, इनमें से कोई भी मिसाइल न्यूक्लियर वॉरहेड से भी लैस हो सकती है। ऐसे में अगर गलती से भी कोई परमाणु मिसाइल दागी जाती है तो नाटो में शामिल कई छोड़े देशों का नामों-निशान तक मिट सकता है।
What's Your Reaction?