भारतीय मूल के ऋषि सुनक आज बन सकते हैं ब्रिटेन के नए पीएम
<p><em><strong>बोरिस जाॅनसन के दौड़ से हटने के बाद सुनक का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।</strong></em></p>
यदि प्रतिद्वंद्वी पेनी मॉरडोन्ट 100 सांसदों का समर्थन हासिल करने में विफल रहते हैं तो ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री भारतीय मूल के ऋषि सुनक देश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। सुनक के पास पहले से ही संसद के 142 सदस्यों का समर्थन है। पेनी मॉरडोन्ट को फिलहाल 29 सांसदों का समर्थन प्राप्त है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ से यह कहते हुए हाथ खींच लिया था कि उनके पास अगले चरण में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त सांसदों का समर्थन प्राप्त है, लेकिन पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक से वे काफी पीछे हैं।
अब पेनी मॉरडोन्ट से मुकाबला
यदि सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे तक पेनी मॉरडोन्ट 100 सांसदों का समर्थन हासिल करने में विफल रहते हैं, तो ऋषि स्वतः ही प्रधानमंत्री बन जाएंगे। दरअसल कंजर्वेटिव पार्टी के नियमों के मुताबिक प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के लिए कम से कम 100 सांसदों का समर्थन होना चाहिए जिसकी मियाद सोमवार को स्थानीय समयानुसार अपराह्न दो बजे समाप्त हो रही है। वहीं, दो उम्मीदवार होने पर उनके बीच मुकाबला होगा, शुक्रवार तक 1,70,000 टोरी सदस्य ऑनलाइन मतदान करेंगे।
What's Your Reaction?