मंगेतर के घर मिली महिला की अंडरवियर, डिप्रेशन में न्यूज एंकर ने कर ली खुदकुशी
अमेरिका में 27 साल की एक न्यूज एंकर ने अपने मंगेतर के घर महिला का अंडरवियर मिलने पर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले एंकर ने अपने मंगेतर के काफी झगड़ा भी किया था। दोनों 12 अक्टूबर को मैक्सिको में शादी करने वाले थे। मौत से चंद महीने पहले ही इस जोड़े ने अपने लिए 4 लाख डॉलर में एक खूबसूरत घर भी खरीदा था। दोनों शादी के बाद इसी घर में सेटल भी होने वाले थे। अब पुलिस ने महिला एंकर के मंगेतर को गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
डेली मेल के अनुसार, 27 अगस्त को 27 साल की न्यूज एंकर नीना पचोल्के ने अपने मंगेतर से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली थी। पचोल्के 38 साल के तलाकशुदा काइल हासे से 12 अक्टूबर को मैक्सिको में शादी करने वाली थी। उनके मंगेतर काइल हासे पहले से ही एक बच्चे के पिता थे। पचोल्के की मौत के कुछ हफ्ते पहले इस ने वौसाऊ क्षेत्र में लगभग 400,000 डॉलर का एक घर खरीदा था। लेकिन, उनके दोस्तों ने बताया कि उनका रिश्ता काफी खराब था।
पचोल्के के एक दोस्त ने बताया कि वे हमेशा बहस करते रहते थे और ऐसा लगता था कि नीना काइल के साथ अधिक प्यार करती थी जबकि वह उससे कम प्यार दिखाता था। दोस्तों ने दावा किया कि पचोल्के इस बात से परेशान थी कि उसके मंगेतर से किसी और महिला के साथ संबंध था। इस कारण वह काफी अवसाद में रहती थी। पचोलके ने कथित तौर पर हाल ही में एक दोस्त को बताया कि उसे हासे के घर में महिलाओं की एक जोड़ी पैंटी मिली है।
What's Your Reaction?