नेपाल में भारत ने गाड़ दिया झंडा, जिस प्रोजेक्ट को चीन समेत तीन देशों ने छोड़ा, उसे करेगा पूरा

नेपाल में भारत ने गाड़ दिया झंडा, जिस प्रोजेक्ट को चीन समेत तीन देशों ने छोड़ा, उसे करेगा पूरा
05-09-2022 - 09:07 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

नेपाल ने वेस्ट सेती जलविद्युत परियोजना और सेती नदी परियोजना को विकसित करने के लिए भारत को सौंप दिया है। नेपाल ने 19 हजार करोड़ की इस परियोजना को पहले चीन को ऑफर किया था। लेकिन, चीन ने चार साल पहले ही इस परियोजना से अपने हाथ पीछे खींच लिये थे, जिसके बाद नेपाल ने इसे विकसित करने के लिए भारत के साथ बातचीत शुरू की थी। गुरुवार को नेपाल इन्वेस्टमेंट बोर्ड ने भारत के सरकारी स्वामित्व वाली एनएचपीसी लिमिटेड के साथ दो परियोजनाओं- वेस्ट सेती और सेती नदी (एसआर 6) को विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इन दोनों परियोजनाओं में से कुल 1200 मेगावाट की बिजली का उत्पादन किया जाएगा। नेपाल में इसे शेर बहादुर देउबा के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत के साथ खराब संबंधों को सुधारने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
चीन की दो कंपनियों ने मुंह मोड़ा
सीएमईसी ने 2009 में तत्कालीन प्रधान मंत्री माधव कुमार नेपाल की चीन यात्रा के दौरान इस परियोजना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। उस समय, सीएमईसी के अध्यक्ष जिया झिकियांग और वेस्ट सेटी हाइड्रो के निदेशक हिमालय पांडे ने बीजिंग में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। चीनी फर्म ने इस परियोजना में 15 अरब रुपये का निवेश करने का फैसला किया था। बाद में सीएमईसी ने यह कहते हुए परियोजना से बाहर होने का विकल्प चुना कि नेपाल में निवेश के अनुकूल वातावरण का अभाव है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।