यूक्रेन नाटो में गया तो तीसरा विश्व युद्ध तय! रूस की आखिरी चेतावनी से सिहरन
<p><em><strong>रूस की इस धमकी के बाद से यूरोपीय देशों की चिंता बढ़ गई है</strong></em></p>
रूस ने यूक्रेन के नाटो में शामिल होने पर तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दी है। रूसी सुरक्षा परिषद के एक अधिकारी ने कहा कि अगर यूक्रेन को अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल किया जाता है, तो यूक्रेन में संघर्ष तीसरे विश्व युद्ध में बढ़ने की गारंटी होगी। रूस की इस धमकी के बाद से यूरोपीय देशों की चिंता बढ़ गई है। यूरोप पहले से ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल करने वाली धमकी से परेशान है।
नाटो ने किया विचार-विमर्श
इस बीच नाटो ने रूस के परमाणु हमलों की धमकियों को लेकर विचार-विमर्श किया। नाटो देशों की अगले हफ्ते परमाणु युद्धाभ्यास करने की योजना है। नाटो के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की यह बैठक संगठन के ब्रसेल्स स्थित मुख्यालय में हुई। यह बैठक आमतौर पर वर्ष में एक बार या दो बार आयोजित होती है।
What's Your Reaction?