एमएलए बालमुकुंदाचार्य पर फूटा छात्राओं का गुस्सा, सुभाष चैक पर लगे ‘बाबा माफी मांगेगा...’ के नारे

<p>जयपुर में विधायक बालमुकुंदाचार्य के धार्मिक मामले को लेकर दिए गए बयान पर छात्राओं ने नाराजगी दिखाई है। सुभाष चैक पर बाबा के खिलाफ नारे लगाए गए हैं। छात्राएं बाबा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही हैं।</p>

एमएलए बालमुकुंदाचार्य पर फूटा छात्राओं का गुस्सा, सुभाष चैक पर लगे ‘बाबा माफी मांगेगा...’ के नारे
30-01-2024 - 09:43 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर के हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य फिर विवाद में आ गए हैं। एक स्कूल के वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान को लेकर बाबा चर्चा में आ गए हैं। स्कूल की छात्राएं विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रही हैं। विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाबा के बयान के बाद छात्राएं थाने का घेराव कर रही हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने छात्राओं से समझाइश का प्रयास किया।
गंगापोल इलाके में स्थित सरकारी स्कूल का है मामला
सोमवार को राजधानी जयपुर के गंगापोल इलाके में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं सड़कों पर उतरी और सुभाष चैक थाने का घेराव किया। थाने का घेराव करते हुए इन छात्राओं ने जबरदस्त नारेबाजी की। स्थानीय विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। छात्राओं ने कहा कि  एनुअल फंक्शन के मौके पर हम लोगों की तरफ से स्थानीय विधायक बालमुकुंद आचार्य को बुलाया गया था, और उन्होंने यहां पर आकर हमारे हिजाब को लेकर बातें की और धार्मिक नारे लगवाए, यह हमें कतई मंजूर नहीं है। शिक्षा के मंदिर में हिंदू-मुसलमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम लोग बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

परिजन भी सड़कों पर उतरे
तीन छात्रों के साथ-साथ उनके परिजन भी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, समझाइश का दौर जारी रहा लेकिन छात्रों का कहना था कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी तब तक हम लोग यहां से जाने वाले नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।