Miss Universe 2023 Gabriel : अमेरिका की गेब्रियल नई विश्व सुंदरी, जीता मिस यूनिवर्स 2022 का ताज

<p><em><strong>Miss Universe 2023 Gabriel : 71वें मिस यूनिवर्स पेजेंट का आयोजन अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ। दुनियाभर की 84 देशों की प्रतिभागियों को मात देने के बाद गैब्रिएल ने ये ताज अपने नाम किया है।</strong></em></p>

Miss Universe 2023 Gabriel : अमेरिका की गेब्रियल नई विश्व सुंदरी,  जीता मिस यूनिवर्स 2022 का ताज
16-01-2023 - 07:57 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मिस यूनिवर्स 2022 में भारत का सपना टूट गया है। इस प्रतियोगिता को अमेरिका की आर बोनी गैब्रिएल ने अपने नाम किया है। उन्हें भारत की पूर्व विश्व सुंदरी हरनाज संधू ने अपना ताज पहनाया है। वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल पहली रनर अप घोषित की गईं। डोमिनिकन रिपब्लिक की ऐंडरिना मार्टिनेज दूसरी रनर अप बनीं। भारत की दिविता राय सिर्फ सेमीफाइनल तक ही पहुंच पाईं।  
कौन हैं मिस यूनिवर्स 2022 गेब्रियल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गेब्रियल को हाई स्कूल में फैब्रिक्स और टेक्सटाइल्स के साथ डिजाइन बनाने का शौक हो गया। उन्होंने उत्तरी टेक्सास विश्वविद्यालय में 2018 में फाइबर में एक माइनर के साथ फैशन डिजाइन में स्नातक की डिग्री हासिल की और फिलहाल को अपनी खुद के कपड़ों के ब्रांड की सीईओ हैं।
भारत का टूटा सपना
भारत की दिविता राय का सफर ईवनिंग गाउन राउंड के बाद ही खत्म हो गया था और वह टॉप-5 में अपनी जगह नहीं बना पाईं। इसके साथ ही लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम का करने का भारत का भी सपना टूट गया। इस 71 वें मिस यूनिवर्स पेजेंट का आयोजन अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ।
इन देशों ने की नई शुरुआत
मिस यूनिवर्स 2022 के इस एडिशन में भूटान की शुरुआत और अंगोला, बेलीज, इंडोनेशिया, किर्गिस्तान, लेबनान, मलेशिया, म्यांमार, सेंट लूसिया, सेशेल्स, स्विट्जरलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो और उरुग्वे जैसे देशों की वापसी जैसी कई चीजें पहली बार देखी गईं।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।