दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगी 30 अक्टूबर को फैसला 

<p>सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस संजीव खन्ना और एसवीएन भट्टी की बेंच ने दिल्ली शराब घोटाला मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि दिल्ली शराब नीति घोटाले से संबंधित सीबीआई और ईडी मामलों में मनीष सिसौदिया द्वारा दायर जमानत याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 30 अक्टूबर को फैसला सुनाएगा।&nbsp;</p>

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगी 30 अक्टूबर को फैसला 
28-10-2023 - 07:16 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

क्या है पूरा मामला 

सीबीआई ने आरोपियों पर आपराधिक साजिश रचने और भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।  इनमें तीन पूर्व सरकारी अफसर एजी कृष्णा (पूर्व एक्साइज कमिश्नर), आनंद तिवारी (पूर्व डिप्टी एक्साइज कमिश्नर) और पंकज भटनागर (पूर्व असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर) शामिल हैं। 

इसमें अमित अरोड़ा (बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर), दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे को भी आरोपी बनाया गया है। इन तीनों को सिसोदिया का करीबी माना जाता है। आरोप है कि तीनों ने आरोपी सरकारी अफसरों की मदद से शराब कारोबारियों से पैसा इकट्ठा किया और उसे दूसरी जगह डायवर्ट किया। बाद में दिनेश अरोड़ा सरकारी गवाह बन गया। 

सिसोदिया पर मनमाने और एकतरफा फैसले लेने का आरोप 

मनीष सिसोदिया के पास एक्साइज डिपार्टमेंट था, इसलिए उन्हें दिल्ली के इस कथित शराब घोटाले में मुख्य आरोपी बनाया गया। सीबीआई ने आरोप लगाया कि आबकारी मंत्री होने के नाते सिसोदिया ने 'मनमाने' और 'एकतरफा' फैसले लिए, जिससे खजाने को भारी नुकसान पहुंचा और शराब कारोबारियों को फायदा हुआ। 

सिसोदिया का दावा, सीबीआई को कुछ नहीं मिला 

17 अगस्त 2022 को सीबीआई ने केस दर्ज किया और दो दिन बाद ही 19 तारीख को मनीष सिसोदिया के घर और दफ्तर समेत सात राज्यों के 31 ठिकानों पर छापेमारी की।  30 तारीख को सीबीआई ने सिसोदिया के बैंक लॉकर भी खंगाले। सिसोदिया ने दावा किया कि सीबीआई को कुछ नहीं मिला। 

सीबीआई की एफआईआर के अनुसार , सिसोदिया के कथित करीबी अर्जुन पांडे ने शराब कारोबारी समीर महेंद्रू से 2 से 4 करोड़ रुपये लिए थे। ये रकम विजय नायर की ओर से ली गई थी।  विजय नायर कुछ साल तक आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज भी रहे हैं। 

इस साल 14 जनवरी को सीबीआई ने दिल्ली सचिवालय में सिसोदिया के दफ्तर में तलाशी ली।  26 फरवरी को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद 9 मार्च को ईडी ने भी सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।