ना उम्र की सीमा हो..पाकिस्तान में 52 साल के टीचर ने 20 साल की छात्रा से की शादी!
<p><em><strong>अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट जोया नूर ने बताया कि उन्हें अपने टीचर साजिद अली की शानदार पर्सनैलिटी भा गई</strong></em></p>
पाकिस्तान में 52 वर्षीय एक शिक्षक ने 20 वर्षीय छात्रा से शादी कर ली। शुरू में टीचर ने छात्रा के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। लेकिन लड़की ने आखिरकार उसे मना ही लिया और एक सप्ताह बाद उन दोनों का निकाह हो गया। अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट जोया नूर ने बताया कि उन्हें अपने टीचर साजिद अली की शानदार पर्सनैलिटी इस कदर भा गई कि उनसे प्यार हो गया। जोया ने बताया कि हमारे बीच उम्र का बहुत बड़ा 32 साल का अंतर है। आम तौर पर हम एक-दूसरे से शादी नहीं कर सकते, लेकिन प्यार उम्र कब देखता है।
What's Your Reaction?