हमले की सोचने से पहले ही हो जाएगी दुश्मन की हालत पतली

NULL

हमले की सोचने से पहले ही हो जाएगी दुश्मन की हालत पतली
28-07-2022 - 12:07 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय सेना की बढऩे वाली है ताकत, 28,732 करोड़ की खरीद को मंजूरी
भारतीय सेना आने वाले समय में और भी ताकतवर होगी। स्वार्म ड्रोन, क्लोज क्वार्टर कार्बाइन समेत हाईटेक उपकरणों और हथियारों की खरीद के लिए  पूर्वी लद्दाख में भारत की चीन के साथ लगी सीमा पर दो साल से अधिक समय से जारी गतिरोध के बीच रक्षा मंत्रालय ने 28 हजार करोड़ रुपये के नए खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है।  
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने इन प्रस्तावों को मंजूरी दी। मंत्रालय ने कहा दुनियाभर में हाल के संघर्षों में ड्रोन तकनीक सैन्य अभियानों में सुरक्षा बलों की ताकत बनी है। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय तटरक्षक के लिए 14 तेज गश्ती पोत की खरीद के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।