नहीं सुधरेगा नापाक पड़ोसी, कंगालिस्तान 30 हजार रुपये देकर मरने को भेज रहा आतंकी
NULL
पाकिस्तान इस समय बाढ़ में डूबा हुआ है। वहां 800 से ज्यादा लोगों के मारे जाने और हजारों लोगों के बेघर होने की खबर है। पाक सरकार फंड जुटाने के लिए दानदाता सम्मेलन बुला रही है और दुनिया के देशों से मदद की गुहार लगा रही है। आर्थिक संकट पहले से है। राजनीतिक अस्थिरता किसी से छिपी नहीं है। उसका खजाना खाली हो चुका है। श्रीलंका जैसे हालात पाकिस्तान के भी हो सकते हैं। इन सब घरेलू परेशानियों के बाद भी पड़ोसी मुल्क अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वहां की फौज अब भी कश्मीर को सुलगाने का नापाक मंसूबा पाले हुए है, जबकि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से उसे करारा जवाब मिल चुका है।
जम्मू और कश्मीर में एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। झांगर और लाम इलाकों में 21 और 22 अगस्त को घुसपैठ की लगातार दो कोशिशें की गईं, जिसमें दो आतंकवादी मारे गये और आतंकियों के एक कुख्यात मार्गदर्शक (गाइड) तबरक हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। आतंकी तबरक हुसैन ने पूछताछ में बताया कि घुसपैठ के समय उसके साथ 4-5 लोग थे। पाकिस्तानी सेना के कर्नल यूनुस ने उसे भेजा था। उन्होंने ही पैसे दिए थे और भारतीय सेना की 1-2 पोस्ट पर हमला करने को कहा गया था।
What's Your Reaction?