अनंत अंबानी के वजन के पीछे है एक दर्दनाक वजह... लेने पड़े थे स्टेराॅयड के इंजेक्शन
<p><em><strong>हाल ही राधिका मर्चेंट के साथ सगाई करने वाले अंबानी खानदान के दूसरे पुत्र अनंत अंबानी अपने बढ़े वजन को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसके पीछे की वजह एक गंभीर रोग है।</strong></em></p>
भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े धनवान मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई उनकी दोस्त राधिका मर्चेंट से हो गई है। मुंबई स्थित घर एंटीलिया में हुए इस समारोह में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। राधिका उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। परिवारों ने 2019 में घोषणा की थी कि अनंत और राधिका जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे।
2017 के एक इंटरव्यू में, नीता अंबानी ने बताया था कि अनंत गंभीर दमा के रोगी थे, इसलिए हमें उन्हें बहुत सारे स्टेरॉयड पर रखना पड़ा। इसी की वजह से अनंत का वजन इतना ज्यादा बढ़ गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले अनंत का वजन करीब 208 किलो हुआ करता था। इसके बाद 2016 में अनंत के वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। उनके अविश्वसनीय वजन घटाने के सफर ने कई लोगों को प्रेरित किया। अनंत ने 18 महीने से भी कम समय में 108 किलो वजन कम किया था।
नीता अंबानी ने बताया था कि अनंत अभी भी मोटापे से लड़ रहे हैं। ऐसे बहुत से बच्चे हैं जिन्हें यह होता है और माओं को इसे स्वीकार करने में शर्म आती है लेकिन मुझे लगता है कि आपको अपने बच्चे को वजन कम करने के लिए प्रेरित करना होगा, क्योंकि बच्चा हर समय आपकी ओर देखता है।
What's Your Reaction?