कुछ नहीं करके भी खूब कमाता है ये आदमी...
अगर ऐसा कुछ करने को मिले, जिसमें कुछ ना करना पड़े फिर भी भरपूर पैसा मिले तो आप क्या कहेंगे...? जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया पर जापान के एक शख्स की जॉब चर्चा में रही है, जो बहुत से लोगों के लिए एक 'ड्रीम जॉब' हो सकती है। टोक्यो के इस बंदे का नाम शोजी मोरिमोटो, जो खुद को किराए पर चढ़ाकर पैसा कमाता है। वह हर बुकिंग के लिए 10 हजार जापानी येन (लगभग 5,633 रुपये) लेते हैं। और हां, इतना पैसा लेने के बाद भी करते कुछ नहीं, बस उनके साथ बैठते हैं जिन्होंने किराए पर बुक किया है।
शोजी 4 साल से खुद को किराए पर देते हैं। बस उनका काम है कि जहां ग्राहक जाना चाहता है, वहां वे उसके साथ मौजूद रहें। वो सिर्फ साथ होते हैं, कुछ करते नहीं हैं। मतलब, अगर किसी ने उन्हें हायर किया तो वह सिर्फ उसके साथ मौजूद रहेंगे। अगर ग्राहक उन्हें जरा-सा भी काम देता है, तो वह तुरंत मना कर देते हैं।
What's Your Reaction?