इस बार गणेश चतुर्थी पर गणपति बाप्पा को लगाएं उनके पसंदीदा ये भोग

<p>गणेश उत्सव की शुरूआत भाद्रमाह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को होती है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को मनाई जाएगी, जिसकी तैयारी बाजारों और घरों में शुरू हो गई हैं।</p>

इस बार गणेश चतुर्थी पर गणपति बाप्पा को लगाएं उनके पसंदीदा ये भोग
15-09-2023 - 11:58 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

गणेश चतुर्थी के दिन से ही दस दिन के गणेश उत्सव का शुभारंभ होता है और अनंत चतुदर्शी को इसका समापन होता है। इस उत्सव में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं और उनका भोग गणपति को लगाया जाता है।

गणपति जी के लिए भोग

वैसे तो गणपति बाप्पा को मोदक अतिप्रिय होते हैं लेकिन रोज़ रोज़ तो बाप्पा मोदक खा खा कर बोर न हो जाएं इसके लिए आज हम आपको बताएँगे की गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के लिए आप कौन से  खास तरह से पांच पकवान बना बना कर उनका भोग लगा सकते हैं। इससे खुश होकर गणपति बप्पा आपकी सभी मनोकामना पूरी करेंगे। जिन पकवानों के बारे में हम आपको के बारे में बताने जा रहे हैं,वे सभी गणपति जी के मोदक के अलावा प्रिय पकवान हैं। 

खजूर के लड्डू

आप घर पर खजूर के लड्डू बनाकर उनका भोग लगा सकते हैं। इन्हें बनाना बेहद आसान होता है और ये काफी हेल्दी होते हैं। इसे आप एक दिन पहले बनाकर स्टोर करके रख सकती हैं।

पूरन पोली

ये एक खास तरह का मीठा पराठा होता है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है।भगवान गणेश को मिठाईयां काफी पसंद हैं और पूरन पोली काफी मीठी होती है। ऐसे में आप इसे बनाकर बप्पा का भोग लगा सकती हैं। 

मालपुआ

त्योहारों के मौसम में मालपुआ खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। आप इसका भोग गणपति स्थापना के दिन बप्पा को लगा सकते हैं।

केसरिया श्रीखंड

श्रीखंड खाने में काफी मजेदार लगता है। इसे दही और चीनी की मदद से बनाया बनाया जाता है। आप केसरिया श्रीखंड बनाकर लोगों के साथ-साथ बप्पा का दिल भी जीत सकती हैं।

खसखस का हलवा

कई जगह गणपति को खसखस का हलवा का भोग लगाने की प्रथा है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।