जो मुझे आज भूमाफिया कहते हैं, मरने के बाद मुझे भारत रत्न देंगेः आजम खान
विवादित विधायक और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चाकू वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा, ‘कल ये चाकू उन कमजोर हाथों में था जो इससे रोजी कमाते थे। आज ये सत्ताधारी लोगों के हाथों में है।’ उन्होंने कहा, ‘हो सकता है कि मेरे जीवन में यह संभव न हो लेकिन मेरे मरने के बाद वही जो आज मुझे माफिया कहते हैं, इन्हीं कुर्सियों पर बैठे हुए मुझे भारत रत्न देंगे।’
स्वंय को भू माफिया बताने से आहत रामपुर से विधायक आजम खान ने कहा, ‘हमें मुझे अफसोस है बहुत बड़े लोगों ने बहुत हल्के शब्दों का इस्तेमाल किया है। हमारे कुकर्म आपके सामने हैं। पौने दो बीघा जमीन के लिए हमें माफिया कहा गया जिसके लिए आज भी हम कहते हैं जहां वह जमीन है ले ली जाए।’
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजम खां और समाजवादी पार्टी का नाम लिये बिना कहा था कि परियोजनाओं के जरिए शोषण करने वालों की आज दुर्गति हो रही है। रामपुरी चाकू पहले गलत हाथों में था। उन लोगों ने इसे शोषण का जरिया बना लिया था। लेकिन, भाजपा की डबल इंजन सरकार ने इसका इस्तेमाल जनता की सुरक्षा के लिए किया।
What's Your Reaction?