दुनिया के सबसे गंदे आदमी की मौत, 50 साल बाद नहाया तो गंवा दी जान
<p><em><strong>ईरान के दक्षिणी प्रांत फारस में एकांत में रहने वाला अमौ हाजी दशकों में पहली बार नहाने के कुछ ही महीने बाद परलोक सिधार गया।</strong></em></p>
‘दुनिया के सबसे गंदे आदमी’ की 94 साल की उम्र में मौत हो गई है। ईरान के दक्षिणी प्रांत फारस में एकांत में रहने वाला अमौ हाजी दशकों में पहली बार नहाने के कुछ ही महीने बाद परलोक सिधार गया। हाजी ने करीब 50 साल से अधिक समय से पानी और साबुन का इस्तेमाल नहीं किया था। उसे डर था कि यह उसे बीमार बना सकता है।
स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार उसे साफ करने का प्रयास किया लेकिन उसने इनकार कर दिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अमौ हाजी आखिरकार दबाव में आ गया और कुछ महीने पहले नहा लिया। हाजी को ‘दुनिया के सबसे गंदे शख्स’ के रूप में जाना जाता था।
नहाते ही पड़ा बीमार
ईरान की न्यूज एजेंसी के अनुसार, नहाने के कुछ दिन बाद ही वह बीमार हो गया और रविवार को उसकी मौत हो गई। 2014 में तेहरान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में हाजी ने बताया था कि उसका पसंदीदा खाना पॉर्क्यूपाइन है और वह एक गड्ढे में ईंटों की बनाई झोपड़ी में रहता था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कई साल से न नहाने की वजह से हाजी की त्वचा काली पड़ गई थी। उसके आहार में सिर्फ सड़ा हुआ मांस और गंदा पानी शामिल था।
What's Your Reaction?