आज शनिवार सुबह नमाज के बाद मुख्तार अंसारी के शव को सुपुर्दे खाक किया गया, मामले की होगी न्यायिक जांच

<p><em>माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के निधन के बाद बांदा मेडिकल कॉलेज में उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ और शाम करीब पौने पांच बजे 26 वाहनों के काफिले के साथ शव को गाजीपुर रवाना किया गया। गाजीपुर में मुख्तार अंसारी का शव उसके निवास स्थान पर रात करीब 1 बजकर 10 मिनट पर लाया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। शव सौंपने से पहले अंसारी के घर की सुरक्षा बढ़ दी गयी और&nbsp; सुबह की नमाज के बाद उसके शव को सुपुर्दे खाक किया&nbsp;गया।&nbsp;</em></p>

आज शनिवार सुबह नमाज के बाद मुख्तार अंसारी के शव को सुपुर्दे खाक किया गया, मामले की होगी न्यायिक जांच
30-03-2024 - 08:03 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्तार अंसारी को शुक्रवार- शनिवार की आधी रात गाजीपुर लाए जाने के बाद अब अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार मुहम्मदाबाद इलाके में चौकसी करती रही।  जिले भर के वरिष्ठ अधिकारी गण मौके पर मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी को सुबह 10 बजे उसके पुश्तैनी कब्रिस्तान में दफनाया गया जिसके लिए पहले ही कब्र तैयार कर ली गयी थी।
उधर, मुख्तार का पुत्र अब्बास अंसारी कासगंज की जेल में बंद था। उसने पैरोल की अर्जी दी थी लेकिन हाईकोर्ट ने इसे सुनने से मना कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट में रात को ही अपील दी गयी लेकिन सर्वोच्च अदालत ने भी इस अपील को नहीं सुना। हालांकि, फिलहाल मुख्तार का दूसरा पुत्र उमर अंसारी अभी अपने पिता के शव के साथ रहा।

मुख्तार की मौत की न्यायिक जांच होगी
बांदा के CJM कोर्ट ने माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक और मैजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। आदेश के अनुसार यह जांच बांदा की ACJM (अपर मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट) गरिमा सिंह करेंगी। गरिमा सिंह को अपनी रिपोर्ट महीनेभर के भीतर देने को कहा गया है। वहीं, मैजिस्ट्रेटी जांच एडीएम (वित्त/राजस्व) राजेश कुमार करेंगे। जांच आदेशों में कहा गया है कि इनका मकसद मुख्तार की मौत की जांच में पारदर्शिता और उचित प्रक्रिया का पालन अपनायी गयी या नहीं इसकी निगरानी करना है। मुख्तार के परिवार ने आरोप लगाया है कि जेल में उसे जहर दिया गया था, जिससे मौत हुई। जेल प्रशासन का कहना है कि गुरुवार रात मुख्तार अंसारी को तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई थी।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।