लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनीं तो सबसे पहले होगी इनकी छुट्टी..! प्रीति पटेल से छिनेगी गृह मंत्री की कुर्सी

लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनीं तो सबसे पहले होगी इनकी छुट्टी..! प्रीति पटेल से छिनेगी गृह मंत्री की कुर्सी
28-08-2022 - 08:00 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

5 सितंबर को ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री की घोषणा की जाएगी। इस बीच खबर है कि अगर लिज ट्रस ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनती हैं तो उनकी कैबिनेट से वर्तमान गृह मंत्री प्रीति पटेल को बाहर किया जा सकता है। बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में शामिल कम से कम 15 मंत्री ऐसे हैं, जिन्हें नई सरकार से बाहर किया जा सकता है। वहीं, इस समय ट्रस के वफादार बने कई नेताओं को कैबिनेट में शामिल भी किया जाएगा, जिसमें पूर्व समानता मंत्री केमी बैडेनोच का नाम शामिल है। वर्तमान सर्वे के अनुसार, लिज ट्रस अपने प्रतिद्वंदी ऋषि सुनक से काफी आगे हैं।
ऋषि सुनक और प्रीति पटेल की होगी छुट्टी
द टेलिग्राफ की रिपोर्ट को मानें तो अगर विदेश मंत्री लिज ट्रस को टोरी नेता चुना जाता है तो गृहमंत्री प्रीति पटेल को मंत्रिमंडल से निकाल दिया जाएगा। प्रीति पटेल की जगह अटॉर्नी जनरल सुएला ब्रेवरमैन को ब्रिटेन का नया गृहमंत्री बनाया जा सकता है। अखबार ने सूत्र के हवाले से बताया कि प्रीति पटेल गृह मंत्रालय को संभालना चाहती हैं और फिलहाल वह किसी नई जिम्मेदारी को लेने में दिलचस्पी नहीं ले रही है। वहीं, लिज ट्रस के एक करीबी ने बताया कि प्रीति पटेल को शायद ही नई कैबिनेट में जगह मिले। उन्हें मंत्री पद से हटाया जा सकता है। इसी तरह पूर्व में वित्त मंत्रालय संभाल रहे और वर्तमान में प्रधानमंत्री के दावेदार कहे जाने वाले ऋषि सुनाक की भी कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है।
लिज ट्रस के सामने होंगी कई चुनौतियां
सूत्र ने दावा किया कि नया मंत्रिमंडल एक ऐसी सरकार हो सकती है जिसे सभी मोर्चों पर लड़ाई लड़नी होगी।कैबिनेट में ऐसे लोगों की जरूरत है जो कहीं भी लगी आग को बुझा सकें ताकि सरकार अपना पूरा ध्यान अर्थव्यवस्था और महंगाई को नियंत्रित करने पर लगा सके। अंदरूनी सूत्र के अनुसार, प्रीति पटेल के राजनीतिक कौशल को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए और अगली कैबिनेट में उनके लिए जगह होनी चाहिए।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।