ईपीएफओः ईटीएफ में मार्च 2022 तक लगाये 1.59 लाख करोड़ रुपये

NULL

ईपीएफओः ईटीएफ में मार्च 2022 तक लगाये 1.59 लाख करोड़ रुपये
09-08-2022 - 02:06 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मार्च 2022 तक एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में 1,59,299.46 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिसकी कीमत बढ़कर अब 2,26,919.18 करोड़ हो चुकी है।

सोमवार को लोकसभा में श्रम व रोजगार मंत्री रामेश्वर तेली ने बताया कि ईपीएफओ अगस्त 2015 से ईटीएफ में निवेश कर रहा है। शुरुआत में निवेश योग्य जमा राशि का पांच फीसदी शेयर बाजार में निवेश किया गया। इस अनुपात को 2016-17 में बढ़ाकर 10 फीसदी और 2017-18 में 15 प्रतिशत तक किया गया।

उन्होंने सदन को बताया कि ईपीएफओ ने इस साल अप्रेल-जून की अवधि में ईटीएफ में 12,199.26 करोड़ रुपये का निवेश किया, जबकि कुल निवेश (ऋण और इक्विटी में) 84,477.67 करोड़ रुपये था। ईटीएफ में 2021-22 में 43,568.02 करोड़ रुपये, 2020-21 में 32,070.84 करोड़ रुपये और 2019-20 में 31,501.09 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। सरकार द्वारा अधिसूचित निवेश पैटर्न के अनुसार ईपीएफओ 85 फीसदी फंड कर्जदाता के तौर पर निवेश करता है और 15 फीसदी निवेश ईटीएफ में किया जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।