इंसान के भेस में भेड़िया ! 40 दिन की बच्ची को पालने से उठाकर सीधे जमीन पर पटक दिया

<p><em><strong>दुश्मनी, नफरत और वो भी सिर्फ 40 दिन बच्ची से, यकीन नहीं होता ना। एक ऐसा ही दर्दनाक मामले सामने आया है, जहां मासूम बच्ची की जमीन पर पटक कर हत्या कर दी गई। कौन है ये कलयुगी कंस? 40 दिन की बच्ची को मौत देने से पहले जिसका कलेजा नहीं कांपा।</strong></em></p>

इंसान के भेस में भेड़िया ! 40 दिन की बच्ची को पालने से उठाकर सीधे जमीन पर पटक दिया
28-10-2023 - 09:03 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

छोटी-सी 40 दिन बच्ची, कभी मुस्कुराती, कभी रो देती! उसकी तरफ कोई भी हाथ बढ़ाता तो छोटी सी मुस्कान बिखेर देती, लेकिन उस दिन उसकी तरफ कलयुगी कंस के हाथ बढ़ चुके थे जो उसे प्यार से उठाने वाले नहीं थे बल्कि पटकने वाले थे। किस्से-कहानियों में आपने कंस का जिक्र तो जरूर सुना होगा जो अपनी ही बहन को बच्चों को कारागार के अंदर पटक-पटककर मौत देता था। बस उसी अंदाज में बिहार में भी 40 दिन की एक बच्ची की हत्या कर दी गई। यह खौफनाक वारदात दरभंगा की है और हत्या करने वाले पड़ोसी ही थे, जो बच्ची के घर में आए और उसे उठाकर पटक दिया। देखते ही देखते बच्ची की आंखें हमेशा के लिए बंद हो गईं।
जमीन पर पटक कर ली बच्ची की जान
इस मासूम बच्ची का जन्म तो सिर्फ 40 दिन पहले हुआ था, लेकिन बच्ची के माता-पिता और उनके पड़ोसियों के बीच एक जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है और इसी विवाद की वजह से पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी नफरत में इतने अंधे हो गए कि इन्हें छोटी बच्ची से बदला लेना सबसे आसान लगा। उस दिन ये दोनों पति-पत्नी अनुज और रीटा इस बच्ची के घर आए। पिता रवि शंकर बाथरूम में थे, मां वहीं पास में ही खड़ी थी। इन दोनों पति-पत्नी गुस्से में तिलमिला रहे थे। सामने बच्ची लेटी हुई थी तो इन्हें लगा कि बच्ची मारना सबसे आसान है और उसकी मां के सामने ही उसकी हत्या कर दी।
बच्ची की हत्या कर दोनों हुए फरार!
बच्ची की हत्या करने के बाद ये बाहर चले गए। इन पति-पत्नी के साथ एक और लड़का आया हुआ था जो बाहर बाइक पर इनका इंतजार कर रहा था। बच्ची की हत्या के बाद ये उस लड़के साथ बाइक में बैठकर फरार हो गए। माता-पिता बच्ची को अस्पताल ले गए, लेकिन वो मर चुकी थी। जिसने अभी पूरी तरह से अपनी आंखें भी नहीं खोली तो समाज की इतनी बड़ी नफरत का शिकार बन गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।