एक तरफ भुखमरी तो दूसरी तरफ नोटों के ढेर पर मंत्री, ऐसा यह है दीदी का बंगाल...

NULL

एक तरफ भुखमरी तो  दूसरी तरफ नोटों के ढेर पर मंत्री, ऐसा यह है दीदी का बंगाल...
29-07-2022 - 11:19 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर और अन्य ठिकाने से अब तक करीब 50 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। हालांकि ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को कैबिनेट और टीएमसी से हटा दिया है। लेकिन ऐसे राज्य में जहां आज भी लोग भुखमरी की मार झेल रहे है, इतना पड़ा भ्रष्टाचार का खेल चल रहा हो तो बंगाल ही नहीं पूरे देश में इसकी चर्चा होनी चाहिए।
कितना गरीब राज्य है बंगाल
यूनिसेफ के अनुसार, पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, जिसकी आबादी 91.3 मिलियन है, जिसका पांचवा हिस्सा गरीब है।
स्वास्थ्य, शिक्षा से कोसों दूर
पश्चिम बंगाल देश के आठ सबसे गरीब राज्यों में से एक है, जो स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर जैसे सामाजिक संकेतकों में उच्च अभाव स्तर को दर्शाता है। हालांकि 2005 के बाद पश्चिम बंगाल में गरीबी में तेजी से कमी आई है।
देह व्यापार में भी अव्वल
बंगाल के कई इलाके देह व्यापार के लिए मशहूर हैं। राजधानी का सोनागाछी तो एशिया का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है। गरीबी से मजूबर महिलाएं यहां रोजगार की तलाश में आती हैं और यहां कुछ दलाल उन्हें देह व्यापार के धंधे में डाल देते हैं।
बेच दी जाती है नवजात बेटियां
बंगाल के कुछ जिलों में आज भी भूखमरी के कारण लोग अपनी नवजात बेटियों का सौदा कर देते हैं। हाल ही में 24 परगना जिले में 4 दिन की बच्ची को तस्करों को बेचने के मामले का खुलासा हुआ था।
राशन तक नहीं मिल रहा
बंगाल के पुरुलिया जिले में आज भी अधिकांश आबादी गरीबी रेखा के नीचे है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां के लोगों को सरकार की ओर से मिलने वाली मुफ्त राशन की सुविधा भी नहीं मिल पाती है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।