ये रिश्ता क्या कहलाता है..? अर्पिता की एलआइसी पॉलिसी में नॉमिनी पार्थ चटर्जी !
NULL
अर्पिता मुखर्जी की जीवन बीमा पॉलिसी में नॉमिनी के रूप में पार्थ चटर्जी का नाम ! जी हां, जांचकर्ताओं ने विशेष अदालत में यह दावा किया है। सूत्रों की माने तो सुनवाई के दौरान एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने दावा किया कि अर्पिता की 31 जीवन बीमा पॉलिसियों में नॉमिनी के तौर पर पार्थ चटर्जी का नाम था। इस जानकारी से यह साफ पता चलता है कि उनके (पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी) के बीच कितना ‘नजदीकी रिश्ता’ है।
जांचकर्ताओं ने दावा किया कि उनके नाम से संयुक्त संपत्ति का पता लगाया जा चुका है। ईडी का तर्क है, ऐसा तब तक नहीं हो सकता जब तक दोनों के बीच 'बेहद नजदीकी संबंध न हों। उधर, एसएससी घोटाले के बीच अर्पिता के जीवन बीमा पर ईडी के नए दावे से उनके बारे में नई अटकलें लगने लगी हैं।
What's Your Reaction?