कायराना हमला, पुलवामा में आतंकियों ने मजदूरों पर फेंका ग्रेनेड
NULL
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने गदूरा इलाके में बिहारी मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका। इस आतंकी घटना में एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि हमले के शिकार मजदूर की पहचान बिहार के सकवा परसा निवासी मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान बिहार के रामपुर निवासी मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद मजबूल के रूप में हुई है। दोनों की हालत स्थिर हैं।
What's Your Reaction?