Russia-Ukraine War : यूक्रेन को कौन दे रहा हथियार? रूस ने जारी की हिट लिस्ट

<p><strong>Russia-Ukraine War :&nbsp;</strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Russia-Ukraine War : यूक्रेन को कौन दे रहा हथियार? रूस ने जारी की हिट लिस्ट
21-08-2022 - 12:25 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इसी साल 24 फरवरी को रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुआ युद्ध अब भी जारी है। इस युद्ध में न तो रूस जीतता हुआ नजर आ रहा है और ना ही यूक्रेन हारता हुआ। युद्ध की शुरुआत में माना जा रहा था कि रूस की ताकत के आगे यूक्रेन चंद दिनों में ही घुटने टेक देगा लेकिन उसने अमेरिकी और दूसरे नाटो देशों से मिले हथियारों के दम पर रूसी सेना को तगड़ी चोट पहुंचाई है। अब रूसी रक्षा मंत्रालय ने उन देशों की लिस्ट जारी की है, जो यूक्रेन को बड़े पैमाने पर हथियार देकर युद्ध को भडक़ा रहे हैं।
अमेरिका
सैनिकों की वर्दी, नाइट विजन उपकरण और संचार उपकरण के लिए 32 मिलियन डॉलर दिए। इसके अतिरिक्त, रॉकेट सिस्टम, एम777 होवित्जर, गोला-बारूद, स्ट्रिंगर मिसाइल, हार्पूर मिसाइल, सैनिकों के लिए वर्दी, सैन्य राशन की बड़ी खेप सौंपी।
यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन)
कम से कम 75 सैक्सन बख़्तरबंद वाहन और लैंड रोवर डिफेंडर आर्मर्ड रिकॉनसेंस एंड कम्यूनिकेशन वाहन। मेडिकल इक्विपमेंट, टैक्टिकल गियर, नाइट विजन इक्विपमेंट और जीपीएस नेविगेटर के अलावा लाइट एंटी टैंक मिसाइलों की बड़ी खेप सौंपी थी।
लिथुआनिया
150 टन से अधिक सैन्य आपूर्ति। इनमें कलाश्निकोव असॉल्ट राइफलों के लिए मुख्य रूप से 5.45 मिमी के लाखों राउंड। 2017 और 2019 में भी गोला-बारूद की आपूर्ति। 2022 में थर्मल इमेजिंग निगरानी उपकरणों के अलावा नॉर्वेजियन नासाएमएस मल्टीपल-लॉन्च रॉकेट सिस्टम।
पोलैंड
50 मोर्टार, मल्टीपरपज आर्मर्ड पर्सनल व्हीकल, 15 हैवी मशीन गन, गन माउंट, पैराशूट सिस्टम और 100 रिकोलेस गन भेजे।
चेक रिपब्लिक
 

200 लाइट-1 इंफेंट्री फाइटिंग व्हीकल की सप्लाई करेगा। इतना ही नहीं, उसने होवित्जर को ओवरहॉल भी किया था। चेक डिफेंस सिस्टम्स ए.एस. ने रैपिरा आर्टिलरी गन खरीदने की डील भी फाइनल की थी।
बुल्गारिया
कीव ने बुल्गारिया से अंडरबैरल ग्रेनेड लॉन्चर के लिए 100,000 40वराउंड, ड्रैगुनोव स्नाइपर राइफल्स और कलाश्निकोव सबमशीन गन के लिए 1.5 मिलियन राउंड खरीदे।
फ्रांस
यूक्रेनी स्पेशल फोर्सेज के लिए 60 एंटी-टैंक रॉकेट लांचर। एपीआईएलएएस हैंडहेल्ड एंटी टैंक रॉकेट लॉन्चर।
तुर्की
बायरेक्टर-2 अनमैंड एरियल व्हीकल की खरीद की। 2022 में शुरू हुए युद्ध के दौरान भी तुर्की के इस ड्रोन ने रूसी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।