Tunisha Sharma Suicide Case : कौन है शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड? चैट से खुला राज..सुसाइड वाले दिन भी हुई थी बात
<p><em><strong>Tunisha Sharma Suicide Case में चल रही जांच में वालीव पुलिस की जांच में लगातार नया खुलासा हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने शीजान खान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड की पहचान कर ली है। वालीव पुलिस के एक सीनियर इंस्पेक्टर के मुताबिक Tunisha Sharma की मौत के मामले में जिस लड़की से पूछताछ चल रही है वह लड़की ‘अली बाबाः दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर ही काम करती थी।</strong></em></p>
पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि लड़की सेट पर क्या काम करती थी। हालांकि पुलिस अधिकारी ने इस दावे को भी खारिज किया है कि यही लड़की शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड है। वालिव पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर को तुनिशा के आत्महत्या कर लेने के बाद उसने अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड से करीब 2 घंटे बात की है। पुलिस जल्द ही पूछताछ के बाद सीक्रेट गर्लफ्रेंड का बयान दर्ज करेगी।
बता दें कि पुलिस को Tunisha Sharma का फोन डैमेज अवस्था में सीरियल सेट से मिला है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस फोन को Tunisha Sharma ने आत्महत्या करने से पहले खुद डैमेज किया था या किसी और ने इसे डैमेज किया है। इसके अलावा पुलिस के हाथ सीरियल के सेट से एक लव लेटर भी लगा है। पुलिस के मुताबिक तुनिशा ने यह लेटर शीजान के लिए कुछ दिनों पहले ही लिखा था।
300 पन्नों की वॉट्सएप चैट्स
पुलिस ने यह भी बताया कि आत्महत्या से पहले तुनिशा और शीजान के बीच सेट पर बातचीत हुई थी, लेकिन क्या बातचीत हुई थी, इसका जवाब शीजान सही तरीके से नहीं दे रहा है। मालूम हो कि एक दिन पहले पुलिस को शीजान और उसकी सीक्रेट गर्लफ्रेंड की 250 से 300 पन्नों की वॉट्सएप चैट्स मिली थी।
What's Your Reaction?