शॉपिंग मॉल गिराने के दौरान मलबे में मिला 'टाइम मशीन' कैप्सूल..!
<p><em>जीवन में अक्सर ऐसा होता है कि रद्दी की टोकरी कुछ अनमोल वस्तु मिल जाया करती है और व्यक्ति को मालामाल कर देती है। और, कभी-कभी ऐसा भी होता है कि कुछ मिटा देने के प्रयास में अचानक ऐसा कुछ मिल जाता है जो आश्चर्यचकित कर देता है। ऐसा ही हुआ अमेरिका के साउथ कैलिफोर्निया में रिचलैंड मॉल को गिराने के दौरान। मॉल को गिराया जा रहा था तो मलबे में क्रू को ऐसी चीज मिली जिसे देखकर उनकी आंखें आश्चर्य से खुली की खुली रह गयीं। साइट पर काम कर रहे क्रू को साल 2000 में ग्रैंड ओपनिंग के दौरान दफन की गई टाइम मशीन कैप्सूल मिली। इसे देखकर सभी लोग हैरत में पड़ गये।</em></p>
कैलिफोर्निया के अधिकारियों ने भी इस बातकी पुष्टि है कि कैप्सूल के शिलालेख में 20 जनवरी 2033 (AD) को खोलने की तारीख लिखी गई है। इस कैप्सूल में अतीत की झलक नजर आती है। बॉक्स में पॉप कल्चर की चीजें, समाचार क्लिपिंग और व्यक्तिगत संदेश तक शामिल है। इसे X के हैंडल @SOinForestAcres पर शेयर किया गया है।
शेयर की गई तस्वीर में रिचलैंड मॉल एंड सेंटर टाइम कैप्सूल लिखा हुआ है। इसके कैप्शन में लिखा गया है- रिचलैंड मॉल डेमो में दिलचस्प छोटा खजाना मिला है। टाइम कैप्सूल सुरक्षित है और इसे मॉल के पीछे नए एकर्स पार्क में दफनाया जाएगा। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
उल्लेखनीय है कि इस कैप्सूल साल 2033 तक जमीन में दफन करके ही रखा जाएगा। इसे 20 जनवरी 2033 को निर्धारित की गई तारीख पर खोला जाएगा। बता दें कि टाइम कैप्सूल दरअसल एक कंटेनर होता है जिसमें उस समय से जुड़े कई सामान और जानकारी होती है। इसे इस तरह से दफन किया जाता है कि आगे की पीढ़ियों को यह सुरक्षित मिल जाय। यह एक तरह से मैसेज है जिसे बिल्डिंग के कोने में डाल दिया जाता है।
टाइम कैप्सूल में न्यूजपेपर, मैगजीन, कपड़े, खिलौने, पैसे और फोटोज तक डाले जाते हैं ताकि उस समय से जुड़ी जानकारी आने वाली पीढ़ियों को भी मिल सके। रिचलैंड मॉल को ढहाने के दौरान मिली इस टाइम कैप्सूल को फिलहाल वापस दफन कर दिया गया है।
What's Your Reaction?