‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...’ मिस्र की बेटी ने गाया गाना, हैरान पीएम मोदी बोले- आप यहां की हैं या भारत की!
<p><em><strong>साड़ी पहनकर आई मिस्र की एक महिला ने फिल्म ‘शोले’ के लोकप्रिय गीत ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ गाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। </strong></em></p>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कोहिरा के होटल पहुंचे तो वहां भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भारतीय तिरंगा लहराते हुए ‘मोदी, मोदी’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान साड़ी पहनकर आई मिस्र की एक महिला ने फिल्म ‘शोले’ के लोकप्रिय गीत ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ गाकर मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी भी महिला को ध्यान से सुनते दिखे और उन्होंने उस समय हैरानी जताई जब महिला ने कहा कि वह बहुत कम हिंदी जानती है और कभी भारत नहीं गई है।
दो दिन की यात्रा पर मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर काहिरा पहुंचे। इस दौरान वह दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी सहित मिस्र के नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी के निमंत्रण पर मिस्र का दौरा कर रहे हैं। पिछले 26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की मिस्र की यह पहली यात्रा है। इस दौरान मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने खास गर्मजोशी दिखाते हुए यहां एयरपोर्ट पर गले लगाकर मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया और ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।
हाथों में तिरंगा, मोदी-मोदी के नारे
वहीं, पीएम मोदी जब यहां होटल पहुंचे तो भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भारतीय तिरंगा लहराते हुए ‘मोदी, मोदी’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान साड़ी पहनकर आई मिस्र की एक महिला ने फिल्म ‘शोले’ के लोकप्रिय गीत ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ गाकर मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी भी महिला को ध्यान से सुनते दिखे और उन्होंने उस समय हैरानी जताई जब महिला ने कहा कि वह बहुत कम हिंदी जानती है और कभी भारत नहीं गई है। इस पर पीएम मोदी ने कहा, ‘किसी को पता भी नहीं चलेगा कि आप मिस्र की बेटी हो या हिंदुस्तान की बेटी हो।’
‘भारत-मिस्र संबंध फले-फूले’- पीएम मोदी ने की कामना
प्रधानमंत्री मोदी ने काहिरा पहुंचने के बाद ट्वीट किया, ‘मुझे विश्वास है कि यह यात्रा मिस्र के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करेगी। मैं राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ बातचीत और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।’ उन्होंने कहा, ‘हवाई अड्डे पर गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली को धन्यवाद देता हूं। कामना है कि भारत-मिस्र संबंध फले-फूले और हमारे देशों के लोगों को लाभ मिले।’
26 साल में मिस्र दौरा करने वाले पहले भारतीय पीएम मोदी
पीएम मोदी रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी से मुलाकात करेंगे। मोदी अपने समकक्ष मैडबौली के नेतृत्व में मिस्र मंत्रिमंडल के साथ भारत पर केंद्रित एक गोलमेज चर्चा में शामिल होंगे। मोदी मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती डॉ. शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम आलम से मुलाकात करेंगे और बाद में मिस्र के प्रमुख बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा करेंगे।
अल-हकीम मस्जिद जाएंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी रविवार को दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से बहाल की गई 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद भी जाएंगे। मस्जिद का निर्माण फातिमिद वंश के शासन के दौरान किया गया था। भारत में बोहरा समुदाय वास्तव में फातिमिद वंश से उत्पन्न हुआ था और उन्होंने 1970 के दशक से मस्जिद का नवीकरण कराया।
What's Your Reaction?