विश्व फुटबॉल वर्ल्ड कपः अब पहला मुकाबला कतर और इक्वाडोर में 21 नवंबर को होगा

NULL

विश्व फुटबॉल वर्ल्ड कपः अब पहला मुकाबला कतर और इक्वाडोर में 21 नवंबर को होगा
12-08-2022 - 07:23 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सॉकर यानी फुटबॉल वर्ल्डकप की शुरुआत इसी साल 20 नवंबर की बजाय अब 21 नवंबर  से होगी।  फेडरेशन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) ने विश्व कप की तारीखों में एक दिन की तारीख का बदलाव किया है। इसके अलावा पुराने कार्यक्रमानुसार पहला मुकाबला जो नीदरलैंड्स और सेनेगल  के बीच होना था वह अब कतर और इक्वाडोर के मध्य होगा। पूर्व कार्यक्रम अनुसार कतर और इक्वाडोर के बीच होने वाला मैच टूर्नामेंट का तीसरा मैच था

ध्यान दिला दें कि परंपरा के अनुसार फीफा वर्ल्ड कप के पहले मैच में मेजबान टीम या पिछली बार की चैंपियन टीम खेलती है। ऐसे में कार्यक्रम को बदल कर इसी परंपरा को बनाये रखने की कोशिश की गयी है। फीफा परिषद के ब्यूरो ने इस संदर्भ में अतिम फैसला कर दिया। इसमें छह परिसंघ अध्यक्ष और फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो शामिल रहे।

फीफा ने चैंपियनशिप के कार्यक्रम में परिवर्तन पुरानी परंपरा को बनाये रखने के लिए किया गया है। नए शेड्यूल के तहत, सेनेगल और नीदरलैंड के बीच ग्रुप ए मैच को 21 नवंबर को दोपहर एक बजे (1000 जीएमटी) से शाम सात बजे के लिए परिवर्तित कर दिया गया है। ईरान के विरुद्ध इंग्लैंड के ग्रुप बी के शुरुआती मुकाबले में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आयोजन की तैयारी में अरबों डॉलर खर्च करने वाले कतर के आयोजकों ने फीफा के फैसले का स्वागत किया है।
आयोजन समिति ने एक बयान में कहा कि मध्य पूर्व और अरब दुनिया में होने वाले पहले फीफा विश्व कप का उद्घाटन कतर के लिए जीवन भर का अवसर है। प्रशंसकों पर इस फैसले के प्रभाव का फीफा द्वारा आकलन किया गया था। हम बदलाव से प्रभावित समर्थकों के लिए एक सुचारू टूर्नामेंट सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
मैच हॉस्पिटैलिटी के चेयरमैन जैम बायरोम का कहना है कि इस परिवर्तन के कारण इक्वाडोर के उन दर्शकों को परेशानी हो सकती है, जिन्होंने पूर्व निर्धारित मैच के अनुसार अपने टिकट खरीदे थे लेकिन वे कतर पहुंचने वाले हैं। लेकिन, इस परेशानी से पार पा लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 18 दिसंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। कतर की भीषण गर्मी ने निपटने के लिए आयोजकों ने स्टेडियम में एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था भी की है।

इस साल नवंबर-दिसंबर में कतर में होने वाले विश्व कप में 32 टीमें हिस्सा ले रही है, जिन्हें चार-चार कर आठ ग्रुप में बांटा गया है। लियोनल मेसी की अर्जेंटीन को ग्रुप-सी में और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम को सबसे आखिरी ग्रुप-एच में रखा गया है। मेजबान कतर ग्रुप-ए में है। सबसे ज्यादा पांच बार विश्व कप जीतने वाली टीम ब्राजील को ग्रुप-जी में क्रोएशिया, मोरक्को और कनाडा के साथ रखा गया है। ग्रुप-बी में मौजूद इंग्लैंड की टीम अपने पहले मैच में ईरान से भिड़ेगी। 1982 के बाद पहली बार ऐसा होगा कि इंग्लैंड की टीम फीफा वर्ल्ड कप में किसी एशियन टीम से भिड़ेगी।इससे पहले 1982 में इंग्लिश टीम का सामना कुवैत से हुआ था। तब कुवैत ने उन्हें हरा दिया था। इंग्लैंड की टीम उस पुरानी याद को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगी। इंग्लैंड की टीम फीफा विश्व कप में ईरान से पहली बार भिड़ेगी। 2010 की विश्व कप चैंपियन स्पेन और चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को एक ही ग्रुप (ग्रुप-ई) में रखा गया है।

फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में कतर , इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड्स हैं। ग्रुप बी में इंग्लैंड, ईरान, यूएसए, यूरोपियन प्ले-ऑफ (वेल्स/स्कॉटलैंड/यूक्रेन) की टीमें हैं। ग्रुप सी में अर्जेंटीना, साउदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड, ग्रुप डी में फ्रांस, इंटर कॉन्टिनेंटल प्लेऑफ 1 (पेरू/यूएई/ऑस्ट्रेलिया), डेनमार्क, ट्यूनीशिया, ग्रुप ई में स्पेन, इंटर कॉन्टिनेंटल प्लेऑफ 2 (कोस्टा रिका/न्यूजीलैंड), जर्मनी, जापान, ग्रुप एफ में बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया ग्रुप जी में ब्राजील, सर्बिया, स्विटजरलैंड, कैमरून और ग्रुप एच  में पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, कोरिया की टीमें खेलेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।