सोने-चांदी पर आयात शुल्क में बड़ी बढ़ोतरी, केंद्र ने 6% से बढ़ाकर 15% किया
केंद्र सरकार ने देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से सोने और चांदी पर आयात शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर..
केंद्र सरकार ने देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से सोने और चांदी पर आयात शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर दी है।
सरकार ने सोने और चांदी पर लगने वाले आयात शुल्क को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है।
सरकार का मानना है कि इस कदम से सोने-चांदी के आयात में कमी आएगी, जिससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और चालू खाते के घाटे (Current Account Deficit) पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी।
भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा आयातक देशों में शामिल है। देश में त्योहारों, शादियों और निवेश के लिए सोने की मांग लगातार बनी रहती है। ऐसे में आयात शुल्क बढ़ने से घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार, सरकार का यह फैसला रुपये पर दबाव कम करने और विदेशी मुद्रा भंडार को स्थिर बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
What's Your Reaction?