दिल्ली कार ब्लास्ट: सरकार ने इसे माना आतंकी हमला, आतंकियों ने विस्फोटकों को 'शिपमेंट' और 'पैकेज' कोडनेम दिया..!

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई कार ब्लास्ट की घटना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आतंकी हमला घोषित किया गया है..

दिल्ली कार ब्लास्ट: सरकार ने इसे माना आतंकी हमला, आतंकियों ने विस्फोटकों को 'शिपमेंट' और 'पैकेज' कोडनेम दिया..!
13-11-2025 - 10:50 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई कार ब्लास्ट की घटना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आतंकी हमला घोषित किया गया है।
कैबिनेट ने इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और जांच एजेंसियों को पूर्ण पेशेवर तत्परता और तात्कालिकता” के साथ अपराधियों, उनके सहयोगियों और प्रायोजकों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाने के निर्देश दिए।

मंत्रिमंडल ने पीड़ितों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा और कहा कि स्थिति पर उच्च स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

गौरतलब है कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक ह्यूंदै i20 कार में हुए तेज धमाके में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए। विस्फोट के कारण आसपास खड़ी कई गाड़ियाँ जलकर खाक हो गईं।

 जांच में खुलासे: 20 लाख रुपये जुटाए, 20 क्विंटल खाद से बने थे IED

लाल किला ब्लास्ट की जांच में अब बड़े खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, डॉ. मुज़म्मिल, डॉ. अदील, उमर, और शाहीन नामक आरोपियों ने मिलकर करीब ₹20 लाख नकद जुटाए, जो बाद में उमर को सौंपे गए।

जांच एजेंसियों ने पाया कि इस धनराशि से आरोपियों ने गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से लगभग 20 क्विंटल NPK खाद करीब ₹3 लाख में खरीदी थी, जिसका इस्तेमाल IED (इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) तैयार करने में किया गया।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि धनराशि के उपयोग को लेकर उमर और डॉ. मुज़म्मिल के बीच विवाद हुआ था। समन्वय के लिए उमर ने Signal ऐप पर एक प्राइवेट ग्रुप बनाया था, जिसमें उसने 2 से 4 सदस्यों को जोड़ा था।

जांच एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि आतंकी समूह अपने संवादों में “shipment” और “package” जैसे कोडनेम का इस्तेमाल करता था, ताकि सुरक्षा एजेंसियों को गुमराह किया जा सके।

असम में 15 लोग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट का मामला

दिल्ली ब्लास्ट के बाद असम में सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ‘X’ (ट्विटर) पर बताया कि बुधवार रात 9 और गिरफ्तारियां की गईं, जिससे कुल संख्या 15 हो गई।

गिरफ्तार व्यक्तियों में शामिल हैं, रफीज़ुल अली (बोंगाईगांव), फोरिद उद्दीन लस्कर (हैलाकांडी), इनामुल इस्लाम (लखीमपुर), फिरुज अहमद उर्फ पापोन (लखीमपुर), शाहिल शोमन सिकदार उर्फ शाहिदुल इस्लाम (बारपेटा), रकीबुल सुल्तान (बारपेटा), नसीम अकबर (होज़ाई), तस्लीम अहमद (कामरूप) और अब्दुर रहीम मोल्लाह उर्फ बैपी हुसैन (साउथ सलमारा)।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई”

Tags:

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।