दिल्ली अग्निकांड: विवेक विहार की इमारत में एसी ब्लास्ट से लगी आग.. 15 लोगों को बचाया गया लेकिन 4 की मौत
दिल्ली के शाहदरा स्थित विवेक विहार में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में एयर कंडीशनर (AC) में धमाका होने के बाद भीषण आग..
नयी दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा स्थित विवेक विहार में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में एयर कंडीशनर (AC) में धमाका होने के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अभी भी 4 से 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
एक स्थानीय निवासी बताया, “एसी में धमाका होने के बाद आग लगी। करीब 12-15 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन 4-5 लोग अभी भी लापता हैं। आग करीब सुबह 3:13 बजे लगी थी और दमकल की गाड़ियां लगभग 3:35 बजे मौके पर पहुंचीं। काफी देर तक आग बुझाने के प्रयास जारी रहे।”
What's Your Reaction?