कनाडा में गोलीबारी की घटना में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की मौत, बस स्टॉप पर खड़े होने के दौरान लगी थी गोली

कनाडा में गोलीबारी की घटना में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की मौत, बस स्टॉप पर खड़े होने के दौरान लगी थी गोली
19-04-2025 - 12:39 PM

ओटावा। कनाडा के ओंटारियो प्रांत में गोलीबारी की एक घटना के दौरान एक भारतीय छात्रा की मौत हो गई, जब उसे एक भटकी हुई गोली आकर लग गई। 21 वर्षीय हरसिमरत रंधावा, कनाडा के हैमिल्टन स्थित मोहॉक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं। बुधवार को वह काम पर जाने के लिए बस स्टॉप पर इंतजार कर रही थीं, तभी एक कार से फायरिंग की गई और एक गोली उन्हें जा लगी

हैमिल्टन पुलिस ने जताया शोक, बताया मासूम ystander

हैमिल्टन पुलिस ने इस घटना को हत्या करार दिया है और कहा है कि रंधावा पूरी तरह से मासूम और निर्दोष बायस्टैंडर थीं। वहीं, कनाडा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास (Consulate General of India, Toronto) ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शुक्रवार को दुख जताते हुए कहा, हैमिल्टन, ओंटारियो में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मृत्यु से हम बेहद दुखी हैं।”

पुलिस जांच में सामने आए विवरण

हैमिल्टन पुलिस के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शाम 7:30 बजे, Upper James और South Bend Road के पास गोलीबारी की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने हरसिमरत को सीने में गोली लगने के बाद गंभीर हालत में पाया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया

पुलिस ने आगे बताया कि एक काले रंग की कार के यात्री ने एक सफेद सेडान कार पर फायरिंग की। गोलीबारी के तुरंत बाद दोनों वाहन मौके से फरार हो गए।

नजदीकी घर पर भी लगी गोली

घटना के दौरान चली गोलियों में से कुछ पास के एक घर की खिड़की से अंदर चली गईं, जहां लोग टीवी देख रहे थे। सौभाग्य से, घर के किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई

भारतीय वाणिज्य दूतावास कर रहा है परिवार की मदद

भारतीय दूतावास ने कहा कि वे हरसिमरत के परिवार के साथ संपर्क में हैं और हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। बयान में कहा गया, स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह एक सड़क पर चल रही दो कारों के बीच हुई गोलीबारी थी, जिसमें हरसिमरत रंधावा निर्दोष रूप से चपेट में आ गईं। एक हत्या की जांच चल रही है और हम परिवार के संपर्क में हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।”

पुलिस ने मांगी मदद

हैमिल्टन पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर घटना के समय की कोई डैशकैम या सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है, तो वे पुलिस से संपर्क करें ताकि जांच में मदद मिल सके

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।