प्रधान महालेखाकार (लेखा व हक ) राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे पश्चिम क्षेत्र के क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेंगे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी
भले ही गुलाबीनगर में आईपीएल के मैच नहीं हो रहे हों लेकिन कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा व हक ) राजस्थान, जयपुर के तत्वावधान में यहां क्रिकेट का बड़ा टूर्नामेंट होने जा रहा है। प्रधान महालेखाकार प्रवेंद्र यादव की अध्यक्षता में 16 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक आयोजित होने जा रहे इस टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेने आ रहे..
जयपुर। भले ही गुलाबीनगर में आईपीएल के मैच नहीं हो रहे हों लेकिन कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा व हक ) राजस्थान, जयपुर के तत्वावधान में यहां क्रिकेट का बड़ा टूर्नामेंट होने जा रहा है। प्रधान महालेखाकार प्रवेंद्र यादव की अध्यक्षता में 16 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक आयोजित होने जा रहे इस टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेने आ रहे हैं। टूर्नामेंट 20-20 प्रारूप में रहेगा।
मनोरंजन क्लब (लेखा व हक) अध्यक्ष अक्षय मोहन खंडारे ने बताया कि मेजबान टीम पीएजी राजस्थान सहित कुल 08 टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही हैं। मेहमान टीमों में एजी नागपुर, एजी मुंबई, एजी अहमदाबाद, एजी राजकोट, एजी ग्वालियर, एजी रायपुर एवं एजी भोपाल के मैनेजर, कोच एवं खिलाड़ी बड़े उत्साह के साथ भाग लेने के लिए जल्द ही गुलाबी नगर जयपुर पहुंचने वाले हैं।
खंडारे ने बताया कि आगंतुक 08 टीमों के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कार्यालय को गौरवान्वित कर चुके हैं। भोपाल के ईश्वर पांडे भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया में खेल चुके हैं। राजस्थान के मृदुलराज सिंह, अजय कूकना, ग्वालियर के कुलदीप सेन टीम इंडिया-ए का हिस्सा रहे हैं। राजस्थान के पुनीत यादव वर्तमान रणजी टीम के कोच हैं एवं 2010-11, 2011-12 की रणजी चैंपियन टीम में खेल चुके हैं।
पीएजी राजस्थान के शुभम शर्मा, अजीत गुप्ता, मानेन्द्र सिंह, अमित गौतम वर्तमान राजस्थान क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। अखिल सकरिया केरल रणजी टीम के खिलाड़ी हैं। खंडारे ने बताया कि राजकोट के अखिल वसावडा सौराष्ट्र टीम से खेलते हैं एवं श्रीलंका प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं। इसी तरह विदर्भ नागपुर के उल्लास गांधी 100 प्रथम श्रेणी एवं आईपीएल मैचों में अंपायर की भूमिका में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। रायपुर के जलज सक्सेना 150 से अधिक मैच खेलकर 7000 से अधिक रन एवं 500 से अधिक विकेट लेकर रणजी/डोमेस्टिक मैचों में ऑलराउंडर के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। विभिन्न कार्यालयों के खिलाड़ी आईपीएल टीमों में अपना प्रदर्शन कर रहे हैं।
मनोरंजन क्लब सचिव नवीन यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 15 मैच खेले जाएंगे, जो कि जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी और अनंतम क्रिकेट एकेडमी में सम्पन्न होंगे। उन्होंने बताया कि मार्च 2026 को फाइनल मैच जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी में खेला जायेगा जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
वरिष्ठ लेखाधिकारी संजय भट्ट एवं सचिव मनोरंजन क्लब नवीन यादव की टीम इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ उपमहालेखाकार अक्षय मोहन खंडारे के नेतृत्व में काफी प्रयास कर रही है।
What's Your Reaction?