‘दिग्विजय सिंह के बयान पर विवाद के बाद कांग्रेस का तीखा हमला.. आरएसएस अल-कायदा जैसा है, उससे क्या सीखना?’

दिल्ली। दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस की संगठनात्मक मजबूती की तारीफ किए जाने के बाद पैदा हुए विवाद के बीच कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने संघ पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरएसएस की तुलना आतंकी संगठन अल-कायदा से करते हुए कहा कि यह नफरत फैलाने वाला संगठन है और इससे सीखने जैसा कुछ भी..

‘दिग्विजय सिंह के बयान पर विवाद के बाद कांग्रेस का तीखा हमला.. आरएसएस अल-कायदा जैसा है, उससे क्या सीखना?’
29-12-2025 - 08:53 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस की संगठनात्मक मजबूती की तारीफ किए जाने के बाद पैदा हुए विवाद के बीच कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने संघ पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरएसएस की तुलना आतंकी संगठन अल-कायदा से करते हुए कहा कि यह नफरत फैलाने वाला संगठन है और इससे सीखने जैसा कुछ भी नहीं है।

मणिकम टैगोर ने कहा कि जिस तरह अल-कायदा नफरत फैलाता है, उसी तरह आरएसएस भी समाज में नफरत फैलाने का काम करता है, जबकि 140 साल पुराने इतिहास वाली कांग्रेस पार्टी एकता का उदाहरण है।

टैगोर ने कहा, आरएसएस नफरत पर आधारित संगठन है और नफरत फैलाता है। नफरत से क्या सीखा जा सकता है? क्या आप अल-कायदा से कुछ सीख सकते हैं? अल-कायदा भी नफरत का संगठन है, जो दूसरों से नफरत करता है। ऐसे संगठन से सीखने जैसा क्या है?”

उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसे संगठनों से सीखना चाहिए, जिन्होंने समाज को जोड़ने का काम किया है, जैसे कांग्रेस पार्टी। टैगोर ने सवाल किया,महात्मा गांधी ने कांग्रेस पार्टी को जनता का आंदोलन बनाया। क्या हमें नफरत फैलाने वाले संगठनों से सीखना चाहिए?”

टैगोर ने यह भी कहा कि दिग्विजय सिंह का बयान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संघर्ष में मददगार नहीं है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी पूरी तरह जनता के साथ हैं और सरकार के एकाधिकार के खिलाफ जनता के लिए लड़ रहे हैं। हमें उनका समर्थन करना चाहिए और इस तरह का बयान राहुल जी के संघर्ष में मदद नहीं करता।”

दिग्विजय सिंह की सफाई

इससे पहले शनिवार को दिग्विजय सिंह ने अपने बयान पर सफाई देते हुए डैमेज कंट्रोल की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट को गलत तरीके से समझा गया है। उन्होंने साफ किया कि वह मजबूत संगठनात्मक ढांचे की सराहना करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी बने हुए हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं संगठन के पक्ष में हूं। मैं आरएसएस और मोदी जी के खिलाफ हूं। आप मेरी बात को गलत समझ रहे हैं। मैंने ‘संगठन’ की तारीफ की है। मैं पहले भी आरएसएस और मोदी का कट्टर विरोधी था, आज भी हूं और आगे भी रहूंगा। संगठन को मजबूत करना और उसकी तारीफ करना क्या गलत बात है?”

दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 1990 के दशक की एक पुरानी श्वेत-श्याम तस्वीर साझा की, जो प्रश्नोत्तर वेबसाइट क्वोरा से ली गई थी। इस तस्वीर में युवा नरेंद्र मोदी गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के पास फर्श पर बैठे नजर आ रहे हैं।

अपने पोस्ट में दिग्विजय सिंह ने इस बात पर टिप्पणी की कि किस तरह जमीनी स्तर पर काम करने वाला आरएसएस का स्वयंसेवक और जनसंघ/भाजपा का कार्यकर्ता संगठनात्मक ढांचे के जरिए आगे बढ़ते हुए पहले राज्य का मुख्यमंत्री और फिर देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।

दिग्विजय सिंह ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “यह तस्वीर मुझे क्वोरा साइट पर मिली। यह बेहद प्रभावशाली है। किस तरह आरएसएस का जमीनी स्वयंसेवक और जनसंघ @BJP4India का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में फर्श पर बैठता है और फिर राज्य का मुख्यमंत्री तथा देश का प्रधानमंत्री बन जाता है? यही संगठन की ताकत है। जय सिया राम।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।