राजस्थान आवासन मण्डल ला रहा है जयपुर के मानसरोवर में जल्द आयेगी विभिन्न आय वर्गों के लिए 160 फ्लैट्स की योजना

राजस्थान आवासन मंडल द्वारा बने फ्लैट, विला और भूखंड खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए सुखद खबर है । मंडल द्वारा जयपुर में 160 फ्लैट्स जल्द ही बनाए जाएँगे। मंडल जल्द ही इनकी आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर देगा। यह निर्णय शुक्रवार को नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया की अध्यक्षता में परियोजना समिति की 172वीं बैठक में लिया गया।

राजस्थान आवासन मण्डल ला रहा है  जयपुर के मानसरोवर में जल्द आयेगी विभिन्न आय वर्गों के लिए 160 फ्लैट्स की योजना
08-02-2025 - 06:04 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

जयपुर। राजस्थान आवासन मंडल द्वारा बने फ्लैटविला और भूखंड खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए सुखद खबर है । मंडल द्वारा जयपुर में 160 फ्लैट्स जल्द ही बनाए जाएँगे। मंडल जल्द ही इनकी आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर देगा। यह निर्णय शुक्रवार को नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया की अध्यक्षता में परियोजना समिति की 172वीं बैठक में लिया गया।

राजस्थान आवासन मण्डल मुख्यालय में हुई इस बैठक में आधा दर्जन से ज्यादा प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में उच्च अधिकारियों द्वारा गत 21 जनवरी को हुई 171वीं बैठक में लिए गए निर्णयों की क्रियान्विति के बारे में भी जानकारी दी गई।

आवास का सपना साकार करती विभिन्न योजनाएं जल्द होगी धरातल पर

गालरिया ने बताया की जयपुर के मानसरोवर सेक्टर-5 में विभिन्न आय वर्गों के लिए 160 फ्लैट्ससेवारामपुराटोंक में 5 हजार 229 भूखण्डदेवलीटोंक में 1 हजार 70 आवासीय भूखण्ड और देवालीउदयपुर में 200 आवासीय व 7 मिश्रित भू उपयोग के भूखण्ड की योजना का अनुमोदन भी कुछ आंशिक संशोधन के साथ इस बैठक में किया गया है। यह योजनाएँ आमजन के हितार्थ जल्द ही धरातल पर उतारी जायेगी ।

आवासन आयुक्त डॉ रश्मि शर्मा ने बताया कि ग्राम सेवारामपुराटोंक की प्रस्तावित आवासीय योजना (क्षेत्रफल 153.97 हैक्टेयर) के मानचित्र अनुमोदन,ग्राम देवली जिला टोंक एवं ग्राम कुचलवाडा जिला भीलवाड़ा की कुल 28.71 हैक्टेयर भूमि के नियोजन के मानचित्र अनुमोदन,ग्राम देवाली (गोवर्धन विलास) तहसील गिर्वाजिला उदयपुर में मण्डल की 4.35 हैक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित आवासीय योजना में संशोधन का अवलोकन व अनुमोदन इस बैठक किया गया । परियोजना समिति के सदस्य सचिव मुख्य नगर नियोजक अनिल माथुर ने मानचित्रों के माध्यम से सभी योजनाओं के बारे में अधिकारियों को विस्तार से बताया व संबंधित जानकारियां दी। बैठक में मुख्य नगर नियोजक राजस्थान मुकेश मित्तलमुख्य अभियन्ता अमित अग्रवाल टीएस. मीणाअतिरिक्त मुख्य अभियन्ता प्रतीक श्रीवास्तववरिष्ठ नगर नियोजक पोद्दार प्रकाश शारदूल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।