18 साल में पहली बार रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, दुनिया के पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने…
रोहित शर्मा ने मौजूदा भारतीय कप्तान शुभमन गिल को पछाड़ते हुए आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज का स्थान हासिल कर लिया है। रोहित को 781 रेटिंग पॉइंट्स मिले हैं। यह पहला मौका है जब उन्होंने 2007 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू करने के बाद नंबर-1 स्थान हासिल..
नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में सात महीने बाद टीम इंडिया में वापसी करने के बाद रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। हालांकि, उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया। भले ही वह पहले मैच में नाकाम रहे हों लेकिन सीरीज़ का समापन उन्होंने धमाकेदार अंदाज़ में किया। अंतिम वनडे में उन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए (अपने करियर का 33वां वनडे शतक) सभी को प्रभावित किया। यह उनका ऑस्ट्रेलिया की धरती पर आखिरी वनडे मैच भी था। सिडनी में कई रिकॉर्ड तोड़ने के कुछ ही दिनों बाद, रोहित ने अपने 18 साल के वनडे करियर में पहली बार एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और विश्व रिकॉर्ड बनाया।
रोहित शर्मा ने मौजूदा भारतीय कप्तान शुभमन गिल को पछाड़ते हुए आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज का स्थान हासिल कर लिया है। रोहित को 781 रेटिंग पॉइंट्स मिले हैं। यह पहला मौका है जब उन्होंने 2007 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू करने के बाद नंबर-1 स्थान हासिल किया है।
38 साल और 182 दिन की उम्र में, रोहित शर्मा आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बनने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
कुल मिलाकर, वह सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और शुभमन गिल के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने तीन मैचों में 202 रन बनाए, जिसमें दूसरे वनडे में 73 रन और तीसरे वनडे में 121 रनों की प्लेयर ऑफ द मैच वाली पारी शामिल रही। भारत भले ही सीरीज़ 1-2 से हार गया हो, लेकिन रोहित ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का ख़िताब अपने नाम किया।
रोहित शर्मा की वनडे से रिटायरमेंट की तारीख का खुलासा
रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में रोहित के प्रदर्शन ने उन आलोचकों को जवाब दिया जो उनके रिटायरमेंट की बात कर रहे थे। लाड ने खुलासा किया कि रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने के बाद संन्यास लेंगे, और वह इसकी तैयारी अभी से कर रहे हैं।
दिनेश लाड ने कहा, “यह एक खास पल है। कहा जा रहा था कि वह अब प्रदर्शन नहीं कर रहे, उन्हें क्रिकेट छोड़ देना चाहिए, लेकिन उन्होंने पिछली दो पारियों में शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में 73 और अब 121* रन बनाकर दिखा दिया कि वह अभी भी टीम के लिए बड़ा योगदान दे सकते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “उनकी सफलता का असली रहस्य उनका आत्मविश्वास है। यही कारण है कि उन्होंने अभी तक रिटायरमेंट नहीं लिया। वह 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं और उसके बाद ही संन्यास लेंगे। फिलहाल वह उसी की तैयारी कर रहे हैं।”
What's Your Reaction?