पाकिस्तान की जीत ने सेमीफाइनल के समीकरण को उलझाया लेकिन आगे की राह मुश्किल

<p><em><strong>टी20 वर्ल्ड कप 2022 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रनों से हरा दिया।&nbsp;पाकिस्तान टीम ने इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी संभावनाएं बरकरार रखी हैं लेकिन यह बाकी टीमों पर निर्भर करेगा। यदि दक्षिण अफ्रीका नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच हारती है, तो पाकिस्तान की किस्मत चमक जाएगी।</strong></em></p>

पाकिस्तान की जीत ने सेमीफाइनल के समीकरण को उलझाया लेकिन आगे की राह मुश्किल
04-11-2022 - 07:20 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 33 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बरकरार तो हैं लेकिन इसमें कई अगर-मगर हैं। 
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार, 3 नवंबर को खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 14 ओवरों में 142 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला था लेकिन अफ्रीकी टीम नौ विकेट पर 108 रन ही बना सकी। अब दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड्स के खिलाफ अगला मुकाबला जीतना होगा नहीं तो वह प्रतियोगिता से बाहर हो सकती है। 
आगे का गणित
नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत दर्ज करने पर ही दक्षिण अफ्रीका के सात अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है। यदि दक्षिण अफ्रीका अपना आखिरी मैच हारती है, साथ ही पाकिस्तान टीम अपना आखिरी मैच बांग्लादेश से जीतती है, तो वह 6 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रहते हुए क्वालिफाई करेगी। पाकिस्तान के जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय टीम के लिए भी जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज करना जरूरी होगा। यदि भारत-जिम्बाब्वे का मैच धुल जाता है तब भी मेन इन ब्लू सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी क्योंकि उसके सात अंक हो जाएंगे, जहां तक पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं पहुंच सकता है। 
भारत अब नहीं करेगा न्यूजीलैंड का सामना!
दूसरी ओर देखें तो पाकिस्तान की जीत से भारत को फायदा भी पहुंचने जा रहा है. भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज कर आठ अंकों के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर रह सकता है. ऐसी स्थिति में उसका सेमीफाइनल में सामना ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड से हो सकता है। यदि भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रहेगी तो शायद उसे ग्रुप-1 की संभावित टॉपर टीम न्यूजीलैंड से भिड़ना पड़ता। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।