भारत पर अमेरिकी टैरिफ: ट्रंप का 50% टैरिफ लागू होने की समयसीमा आज खत्म..!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित करवाई थी। यह बयान ऐसे समय आया है जब भारतीय उत्पादों पर उनके द्वारा लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से प्रभावी होने जा रहे हैं। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई फोन बातचीत को याद किया और..

भारत पर अमेरिकी टैरिफ: ट्रंप का 50% टैरिफ लागू होने की समयसीमा आज खत्म..!
27-08-2025 - 08:37 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित करवाई थी। यह बयान ऐसे समय आया है जब भारतीय उत्पादों पर उनके द्वारा लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से प्रभावी होने जा रहे हैं। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई फोन बातचीत को याद किया और कहा,  मैं एक बेहद शानदार इंसान नरेंद्र मोदी से बात कर रहा था।”

ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत पर दबाव बनाने के लिए व्यापार वार्ता रोकने की धमकी दी थी ताकि भारत तनाव कम करे। उन्होंने कहा— मैंने कहा, मैं आपके साथ कोई व्यापारिक समझौता नहीं करना चाहता... आप लोग परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे हो। मैंने कहा, मुझे कल फोन करना, लेकिन हम आपके साथ कोई डील नहीं करने वाले। अगर आप नहीं माने तो हम इतने ऊँचे टैरिफ लगाएंगे कि आपका दिमाग घूम जाएगा।”

अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने मंगलवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी, जिसमें कहा गया कि अतिरिक्त शुल्क 27 अगस्त से लागू होगा। ड्राफ्ट नोटिस में उल्लेख किया गया कि ये उच्च शुल्क भारतीय उत्पादों पर तब लागू होंगे जब वे अमेरिकी उपभोग के लिए प्रवेश करेंगे या गोदाम से उपभोग हेतु निकाले जाएंगे। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया कि यह टैरिफ सभी भारतीय मूल के सामान पर लागू होगा। केवल वही खेप छूट पाएगी जो 17 सितंबर तक अमेरिका पहुँच जाए और जिसके पास उचित प्रमाणपत्र हो।

इस बीच, ट्रंप के अतिरिक्त टैरिफ लागू होने से पहले भारत के पूर्व विदेश सचिव और राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन श्रिंगला ने कहा कि भारत अमेरिका के साथ एक संतोषजनक और पारस्परिक लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर जल्द ही पहुँचेगा। उन्होंने कहा, यह निश्चित रूप से हमें उस अगले चरण तक ले जाएगा जो राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा से जुड़ा होगा।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।