गुस्साये लोगों ने पुलिस हिरासत में चल रहे श्रद्धा की हत्या के आरोपी आफताब पर किया हमला
<p><em><strong>सोमवार, 28 नवंबर की शाम को हुई एक घटना ने सबको चौंका दिया, जब श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब की गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। मिल रही जानकारी के हिसाब से पुलिस की गाड़ी पर यह हमला कुछ लोगों ने तलवार से किया था। यह हमला रोहिणी में एफएसएल के बाहर किया गया है।</strong></em></p> <p> </p>
श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर सोमवार शाम कुछ लोगों ने तलवार लेकर हमला किया। ये लोग हिंदू सेना से होने का दावा करते हैं।. ये हमला रोहिणी स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के बाहर किया गया।
आफताब पूनावाला को पॉलीग्राफ जांच के लिए एफएसएल ले जाया गया था। पुलिस ने बताया कि वैन को मौके से हटा लिया गया है, हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है और हथियार जब्त कर लिये गए हैं। घटना शाम को 6:45 बजे हुई।आफताब पर हमला करने वालों में करीब 15 लोग शामिल थे और ये सभी आरोपी गुड़गांव से आए थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लोगों को आफताब को ले जा रही वैन का पीछा करते हुए देखा जा सकता है और आफताब पर हमला करने के लिए वैन के पीछे के दरवाजे को खोलने का प्रयास करते देखा जा सकता है। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) जीएस सिद्धू के अनुसार, गुरुग्राम के रहने वाले कुलदीप ठाकुर और निगम गुज्जर नाम के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। ठाकुर कार बेचने और खरीदने का कारोबार करता है जबकि गुर्जर ट्रक ड्राइवर का काम करता है। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिये हैं।
बताया जा रहा है कि हमलावरों का मकसद आफताब की हत्या करने का था। पुलिस ने जिन दोनों को हिरासत में लिया है, उनके हिन्दू सेना से होने के दावे की भी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने आफताब पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस को अभी तक श्रद्धा वाॉकर की खोपड़ी और शरीर के अन्य हिस्से नहीं मिले हैं
मामले में अब तक क्या हुआ
दिल्ली पुलिस ने कहा था कि आफताब ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में किराये के अपने फ्लैट में श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की तथा उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए जिसे उसने घर पर 300 लीटर के फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा। वह कई दिन तक आधी रात को उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में फेंकने के लिए जाता रहा। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच वित्तीय मुद्दों को लेकर आए दिन झगड़ा होता था.
ऐसा संदेह है कि दोनों के बीच झगड़ा होने पर ही पूनावाला ने 18 मई की शाम को 27 वर्षीय श्रद्धा वाॉकर की हत्या कर दी थी। श्रद्धा महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई की निवासी थी। इन दोनों की मुलाकात मुंबई में डेटिंग ऐप ‘बम्बल’ के जरिए हुई थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई में एक कॉल सेंटर में साथ काम करना शुरू किया और दोनों के बीच वहीं से प्रेम संबंध शुरू हुए।. बाद में वे दोनों दिल्ली आ गए थे।
What's Your Reaction?